कंप्यूटर की दुनिया में एक नई क्रांति का शुरुआत हो चुकी हौ इस वजह से कुछ समय बाद आपका प्यारा ‘माउस’ आपके कंप्यूटर का साथ हमेशा के लिए छोड़ देगा। मंगलवार को एप्पल कंपनी ने वॉशिंगटन में एक टचपैड पेश किया जिसे मैजिक ट्रेक पैड कहते हैं।यह टचपेड महज इशआरों से चलता है। इसलके लिए किसी तरह की टाइपिंग की जरुरत नहीं है। अमेरिका में इसकी कीमत है 69 डॉलर (3217 रुपए)। यह बैटरी से चलता है। यह नोटपैड की तरह दिखाई देता है और ग्लास तथा अल्यूमिनियम का बना हुआ है।इसकी खासियत यह है कि आप 33 फुट दुर रहकर भी इशारों से यानी उंगलियां घुमाकर आसानी से क्लिक कर सकते हैं। यह एप्पल के डेस्कटॉप से ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी से जुड़ा होता है।हालांकि भारत में इस तकनीक को आने में थोड़ा... टाइम lug सकता है

आपके कंप्यूटर के लिए उपयोगी एड्रेस बुक जिसमे आप सभी जरुरी जानकारियां सुरक्षित रख सकते है ।
इसमें आप एक या सभी विवरणों को छाप भी सकते हैं ।
ये अधिक उपयोगी इसलिए है कि इसमें जमा विवरण को CSV फाइल के रूप में Import या Export करने की सुविधा है अभी ज्यादातर मोबाइल फ़ोन CSV फॉर्मेट को सपोर्ट करते है इससे आप मोबाइल के नंबर कंप्यूटर पर सुरक्षित कर सकेंगे और जरुरत पड़ने पर सभी को छाप भी सकेंगे ऐसे ही कंप्यूटर के एड्रेस बुक का प्रयोग मोबाइल फ़ोन पर भी कर सकेंगे ।
एक उपयोगी छोटा मुफ्त औजार सिर्फ 1 एमबी आकार में ।
इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।
इस औजार को पोर्टेबल रूप में डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।
अपने कंप्यूटर में अब आप अलार्म लगा सकते है अपने किसी भी इवेंट के लिए
सिर्फ 234 Kb का छोटा सा सॉफ्टवेर ,इंस्टाल करने की भी ज़रूरत नहीं

एक बहुपयोगी सिस्टम टूल जो आपके कंप्यूटर की छुपी सुविधाओ को प्रयोग करने और इसके विकल्पों को प्रयोग कर अपने कंप्यूटर को और बेहतर बनाने में सहायक होगा ।
इसके कुछ उपयोग हैं
System Audit - आपके कंप्यूटर की diagnostic information और technical जानकारियाँ।
Startup Manager - आपके कंप्यूटर के शुरू होने पर चलने वाले प्रोग्राम्स को व्यवस्थित करने के लिए
Backup & Recovery - System Restore और Backup की सुविधा ।
Windows Application Menu - इसमें आप 100 से ज्यादा प्रोग्राम्स के शोर्टकट पायेंगे ।
Program Manager - आपके कंप्यूटर पर इन्स्टाल प्रोग्राम्स की जानकारियां किसी प्रोग्राम की सूचना बदलने या उसे अन इन्स्टाल करने की सुविधा ।
Disks & Drives - आपके कंप्यूटर के ड्राइव की विस्तृत जानकारी और check disks & defragment जैसी सुविधाएँ ।
और भी बहुत कुछ इस एक मुफ्त 3.55 एमबी के टूल में ।
ध्यान रखें इस औजार को प्रयोग करने के लिए आपके कंप्यूटर में .NET Framework 3.5 या इससे अधिक इंस्टाल होना चाहिए ।
अपने कंप्यूटर में ख़ास फाइल और फोल्डर को दुसरे उपयोगकर्ताओ से सुरक्षित रखना चाहते हो तो ये टूल उपयोग करे ।


आप अपने व्यक्तिगत इलेक्ट्रोनिक डाटा हटाने के लिए क्या करते है ? ज्यादा से ज्यादा डिलीट या फिर फॉर्मेट, पर क्या उससे आपका डाटा ख़त्म हो जाता है ? नहीं ।अब ऐसे बहुत से सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं जो आपके कंप्यूटर डिस्क, पेन ड्राइव या मेमोरी कार्ड से डिलीट या फॉर्मेट हुआ डाटा फिर से प्राप्त कर सकते हैं ।अगर आप नहीं चाहते की आपका व्यक्तिगत डाटा रिकवर किया जा सके तो ये टूल आपके डाटा को पूरी तरह मिटाने में आपकी मदद करेगा ।एक आसान औजार एक्स्प्लोरर इंटरफेस के साथ ।सिर्फ 1.7 एमबी आकर का मुफ्त छोटा औजार ।
अगर आप अपने कंप्यूटर के डाटा को सुरक्षित रखना चाहते है तो ये एक और टूल जो आपके ड्राइव को अन्य उपयोगकर्ताओं से छुपा देगा ताकि उस ड्राइव के डाटा तक सिर्फ आपकी ही पहुँच रहे ।इसमें आप एक या सभी ड्राइव को छुपा सकते है बस उन ड्राइव को चुनिए जिन्हें आप छुपाना चाहते हैं और एक क्लिक से उन्हें अन्य उपयोगकर्ताओ से छुपा दीजिये ।इस प्रोग्राम में पासवर्ड की सुविधा भी है ताकि इस प्रोग्राम के उपयोग से किसी ड्राइव को छुपाना या दिखाना सिर्फ आपके नियंत्रण में हो ।ऐसा ही काम के द्वारा भी किया जा सकता है पर उसे हटाया भी से जा सकता पासवर्ड से सुरक्षित होने के कारण यह प्रोग्राम ज्यादा उपयोगी है ।मुफ्त 4.62 एमबी आकार का औजार ।इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
क्या है ट्रायल और फुल वर्जन और क्रैक
कुछ समय पहले पूछा गया था इनके बारे में यहाँ पर मैं अपनी तरह से बताने का प्रयास कर रहा हूँ ।सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी या व्यक्ति अपने सॉफ्टवेयर को या तो कीमत लेकर उपयोग करने देते है या फिर मुफ्त रखते है ।जो सॉफ्टवेयर मुफ्त मिलते है उन्हें Freeware कहते है ये पूरी तरह पूरे उपयोग के लिए मुफ्त होते हैं ये कह सकते है की ये मुफ्त में मिलने वालें Full Version हैं ।दूसरी तरह के सॉफ्टवेयर वो होते हैं जिनके उपयोग के लिए आपको भुगतान करना होता है ऐसे सॉफ्टवेयर ज्यादातर व्यावसायिक कामो के लिए या विशेष जरूरतों के लिए बनवाये गए होते है ।तीसरी तरह के सॉफ्टवेयर Shareware होते हैं ये वो सॉफ्टवेयर होते हैं जिन्हें इनके निर्माता मुफ्त उपयोग करने की सुविधा देते है पर सीमित समय या सॉफ्टवेयर में सीमित सुविधाओ के साथ इन्हें ही Trail Version भी कहते है ।जब आप इनके खरीद लेते है और समय या सुविधाओ की सीमा हटा दी जाती है और आप इनका पूरा प्रयोग कर सकते है तो ये Full Version में बदल जाते है ।क्रैक (Crack) सॉफ्टवेयर में लगायें गए सीमित अवधि या सीमित सुविधाओ के प्रयोग को बिना सॉफ्टवेयर के किसी सॉफ्टवेयर की मदद से हटाना क्रैक या पैच (Patch) करना है ।जैसा की आप समझ ही गए होंगे की ये अवैधानिक है और पायरेसी है । पर फिर भी इसका प्रयोग बहुत ज्यादा होता है ।सीरियल (Serail)- ये वो चाबी है जिसके द्वारा सॉफ्टवेयर पर लगे सीमित प्रयोग के ताले को हटाया जाता है ये आप सॉफ्टवेयर निर्माता से खरीद भी सकते है या पायरेटेड सीरियल देनी वाली वेबसाइट से भी मिलती है पर ऐसा करना पायरेसी की श्रेणी में आता है जो जुर्म है ।इस लेख में सुधार की सम्भावना है और रहेगी ।

Ccleaner के निर्माताओ का एक और उपयोगी मुफ्त औजार ।आपके कंप्यूटर के हार्डवेयर कि सारी जानकारियां बस एक क्लिक से आपके सामने होंगी ।इससे आप जान पाएंगे के आपने जहाँ से कंप्यूटर खरीदा उन्होंने आपको कोई और हार्डवेयर तो नहीं दे दिया ।इसका उपयोग आपके किसी डिवाइस के ड्राईवर खो जाने पर उस डिवाइस के मॉडल नं जानकर ड्राईवर ढूँढने में भी कर सकते हैं ।सिर्फ 1.23 एमबी का मुफ्त पोर्टेबल औजार ।





