• 1 Project 1
    Suspendisse turpis arcu, dignissim ac laoreet a, condimentum in massa.
  • 2 Project 2
    uisque eget elit quis augue pharetra feugiat.
  • 3 Project 3
    Sed et quam vitae ipsum vulputate varius vitae semper nunc.
  • 4 Project 4
    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit.
Showing posts with label T.V SOFTWARE. Show all posts
Showing posts with label T.V SOFTWARE. Show all posts
| | Comments: (0)

कंप्यूटर पर टीवी देखने का मुफ्त सॉफ्टवेयर





ऑनलाइन टीवी देखने के कुछ सॉफ्टवेयर को जांचने के बाद एक अच्छा सॉफ्टवेयर मिला जिसे आप लोगो के लिए लेकर आया हूँ । ये एक टीवी सॉफ्टवेयर है जो आपको दुनिया भ के चुने हुए टीवी चैनल्स को देखने की सुविधा देता है, इसके लिए आपको ये सॉफ्टवेयर और एक अच्छी गति का इंटरनेट कनेक्शन चाहिए ।

ये सॉफ्टवेयर पूरी तरह मुफ्त है और अन्य टीवी सॉफ्टवेयर से इसमें शायद सबसे ज्यादा भारतीय चैनल आप देख पायेंगे । इसमें हिंदी के सभी मुख्य चैनल जैसे Zee Tv, Star Plus, Sony, Set Max, Colors, Sab आदि आपको मिल जायेंगे यही नहीं आप इनके प्रोग्राम को रिकॉर्ड भी कर सकते हैं और रेडियो भी सुन सकते हैं ।

सिर्फ 6.54 एमबी आकार का एक मुफ्त औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।


विशेष
- इस प्रोग्राम को चलाने के लिए आपके कंप्यूटर पर Dot Net Framework 3.5 या इससे ऊपर के वर्जन इंस्टाल होना जरुरी है । अगर आपके कंप्यूटर पर ये नहीं है तो इसके नाम पर दिए लिंक से इसे डाउनलोड किया जा सकता है ।
| | Comments: (0)
अब इंटरनेट के जरिये टीवी देखना होगा मुमकिन


सर्च इंजन की दुनिया का महारथी गूगल जल्द ही एक ऐसा साफ्टवेयर विकसित करने जा रहा है जिससे इंटरनेट के जरिये टेलीविजन देखना आसान हो सकेगा। इस नए सॉफ्टवेयर के विकास में सोनी कॉर्प, इंटेल कॉर्प और लॉजीटेक इंटरनेशनल साउथ अफ्रीका समेत कई कंपनियां रुचि दिखा रही हैं।


कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में स्थित गूगल फिलहाल इस तकनीक के विकास के लिए तीन हजार से अधिक डेवलपर्स से संपर्क में हैं जो 19 से 20 मई तक होने वाले इसके कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे।हालांकि इस मामले से जुडे एक जानकार ने बताया कि कंपनी इस तकनीक के और भी विकसित हो जाने तक इस पर विचार विमर्श में देरी कर सकती है। गौरतलब है कि गूगल अपनी नई तकनीकों से डेवलपर्स को रुबरु कराने के लिए साल में एक बार ऐसे कांफ्रेंस का आयोजन करता हैा गूगल, एप्पल इंक और अन्य कंपनियों ने जिस तरह स्मार्टफोन के लिए डेवलपर्स को अपनी ओर खींचा था उसी तरह गूगल के टीवी प्लेटफार्म के लिए भी डेवलपर्स की होड शुरु होने की उम्मीद हैा गूगल की नई तकनीक से शुरु की जाने वाली यह सेवा यूजर्स को इंटरनेट से सभी तरह की प्रोग्रामिंग तक पहुंच आसान कर देगा ा पिछले साल इस सिलसिले में शुरु हुआ टेस्ट कंपनी के बहुत कम कर्मचारियों और उनके परिवारों तक ही सीमित हैा

| | Comments: (0)
टीवी पर इंटरनेट देखना हुआ आसान



बेंगलूर की एक कंपनी ने एक ऐसा सेट टॉप बॉक्स तैयार किया है जिसके जरिये आप इंटरनेट पर मौजूद वीडियो अपने ड्राइंग रुम में लगे टीवी के बडे स्क्रीन पर आसानी से देख सकेंगे। व्यू नाउ नाम से शुरु यह इंटरनेट टीवी प्लेटफार्म लोगों को अपने कंप्यूटर के छोटे स्क्रीन पर देखने के झंझट से मुक्ति दिलाएगा और इस तरह यह इंटरनेट वीडियो और टीवी के बीच की खाई को भी खत्म करेगा।


इस सेट टॉप बॉक्स को बनाने वाली कंपनी वेरिस्मो नेटवर्क्‍स के सह संस्थापक सतीश मुगुलवल्ली कहते हैं कि व्यू नाउ नए जमाने के मल्टीमीडिया इंटरनेट को टीवी जैसे एंटरटेनमेंट सिस्टम को एक साथ जोडता है। यह इंटरनेट को सीधे टीवी पर दिखाता है जिससे दर्शक बखूबी परिचित होते हैं। भारत में यह गजट इसी महीने लॉंच होने वाला है और इसकी कीमत पांच से छह हजार रुपये होगी।