• 1 Project 1
    Suspendisse turpis arcu, dignissim ac laoreet a, condimentum in massa.
  • 2 Project 2
    uisque eget elit quis augue pharetra feugiat.
  • 3 Project 3
    Sed et quam vitae ipsum vulputate varius vitae semper nunc.
  • 4 Project 4
    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit.
Showing posts with label GOOGLE. Show all posts
Showing posts with label GOOGLE. Show all posts
| | Comments: (0)
आपके शहर में कौन सी फ़िल्में लगी है ये भी बताएगा गूगल


गूगल की ढेर सारी सुविधाओं में एक नयी ये भी है की अब आप अपने शहर में चल रही फिल्मो की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है वो भी बड़ी आसानी से ।
बस अपने शहर का नाम टाइप करें और वहां चल रही फिल्मों की जानकारियां आपके सामने होंगी ।

गूगल की इस सुविधा का नाम है गूगल मूवीज सर्च । आप इसकी वेबसाइट पर जाएँ और ऊपर चित्र में दिखाए अनुसार बाईं ओर "Change Location" बॉक्स में अपने शहर का नाम टाइप करके "Change" बटन पर क्लिक करदें ।
आपके शहर की फिल्मों की जानकारी आपके सामने होगी ।

ये सुविधा सर्वश्रेष्ठ तो नहीं है पर हर दिन बेहतर होती जा रही है ।


इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें
| | Comments: (0)
कुछ चीजे जो आप न जानते हों की गूगल कर सकता है




ऐसी सुविधाएँ जो गूगल आपको देता है पर शायद आप इसके बारे में जानते हो शायद ना जानते हो ।


1. अवांछित खोज परिणामो को हटायें



अगर आप कोई खोज कर रहे है पर आप नहीं चाहते की गूगल परिणामो में किसी विशेष परिणाम को छोड़कर अन्य परिणाम दिखाए तो आप ऐसा कर सकते हैजैसे आप “Harry Potter review” की खोज कर रहे है और आप नहीं चाहते की खोज परिणाम में movie से सम्बंधित पेज भी दिखाई जाये तो इसके लिए आपको गूगल में ये टाइप करना होगाHarry Potter review-movieये ऋण (-) का चिन्ह गूगल में movie से सम्बंधित पेजों को अलग कर अन्य परिणाम आपके लिए उपलब्ध करा देगा ।


2- गूगल को कैलकुलेटर की तरह उपयोग करें






आप एक उन्नत की तरह भी अपने गूगल का उपयोग कर सकते है गणित के समीकरण सर्च बॉक्स में डालिए और उसके उत्तर गूगल आपके लिए ढूंढ देगा


3 शब्दकोष और परिभाषा



वैसे तो गूगल की शब्दकोष सेवा आ ही गई है पर आप गूगल का उपयोग परिभाषा सहित सब्दकोश प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं इसके लिए आपको अपने वांछित शब्द के पहले “define:” लगाना होगाजैसे यदि आप की खोज करना चाहते हैं तो सर्च बॉक्स में टाइप करें define: software और आपको गूगल से परिणाम प्राप्त हो जायेंगे ।


4 किसी एक विशेष साईट में ही खोज करें

आप अगर किसी एक विशेष साईट में कुछ ढूंढना चाहते है तो यह भी गूगल के द्वारा किया जा सकता हैइसके लिए जो आप ढूंढना चाहते है और जिस वेबसाइट में उसके बीच में “site:” टाइप करना होगाजैसे आपको torrent से सम्बंधित filehippo.com जानकारी में ढूंढनी है तो टाइप करें torrent site: filehippo.com ।.


आप अगर किसी एक विशेष साईट में कुछ ढूंढना चाहते है तो यह भी गूगल के द्वारा किया जा सकता हैइसके लिए जो आप ढूंढना चाहते है और जिस वेबसाइट में उसके बीच में “site:” टाइप करना होगाजैसे आपको torrent से सम्बंधित filehippo.com जानकारी में ढूंढनी है तो टाइप करें torrent site: filehippo.com ।

5 किसी एक विशेष प्रकार की फाइल ढूंढें


आपको अगर किसी एक विशेष प्रकार की फाइल की ही तलाश है तो केवल उसी फाइल टाइप की खोज कर आप अपना समय बचा पाएंगेजैसे यदि आपको किसी फिल्म की Mp3 फाइल ढूंढनी है तो फाइल के नाम और प्रकार के बीच में “filetype:” टाइप कर दें । यदि आपको वीर फिल्म की Mp3 फाइल ढूंढनी है तो टाइप करें veer filetype: mp3 ।उम्मीद करता हूँ ये आपके काम आएँगी ।
| | Comments: (0)
अब बिंग की तरह गूगल में भी लगाइए तस्वीरें


अब आप अपने गूगल सर्च पेज के बैकग्राउंड में बिंग की ही तरह तस्वीरें लगा सकते है वो भी अपनी पसंद की इससेआपका सर्च पेज होगा थोडा और आकर्षक ।ऐसा करने के लिए आपके पास एक गूगल अकाउंट होना चाहिए और एक पिकासा अकाउंट जिसमें आप वो फोटो अपलोड कर लें जिसे आप बैक ग्राउंड में लगाना चाहते है और JPEG, TIFF, BMP, PSD, RAW format की 800X600 आकार या उससे बड़ी एक फोटो होनी चाहिए । अगर आप ब्लोगर हैं तो अपनी पिकासा गैलरी से पहले अपलोड की हुए फोटो का भी उपयोग कर सकते हैंगूगल में अपनी पसंद की फोटो दिखाने के लिएसबसे पहले गूगल सर्च पेज पर जाएँ ।अब अपने गूगल अकाउंट पर लोगिन करें ।अब अपने सर्च पेज पर बाईं ओर सबसे नीचे Change Background Image विकल्प पर क्लिक करें ।Picasa photo albums से अपनी पसंद की फोटो चुनकर Select button पर क्लिक करें अब आपका नया सर्च पेज तैयार है ।
| | Comments: (0)
ज्यादा तेज इंटरनेट के लिए गूगल डीएनएस


ज्यादा तेज इंटरनेट के लिए डीएनएस बदलना एक अच्छा विकल्प है ।अभी मुफ्त तेज दो डी एन एस बेहतर हैं एक तो ओपनडीएनएस और गूगल का डीएनएस । ओपनडीएनएस वैसे तो ठीक है पर इसके साथ एक समस्या है कि इनका डीएनएस प्रयोग करने पर ब्राउजर का डिफाल्ट सर्च इंजन बदलकर ओपन के सर्च के नतीजे दिखाता है । एक बेहतर विकल्प है गूगल डीएनएस ये ज्यादा तेज है और सुरक्षित भी । इसे अपने कंप्यूटर में लगाने के लिए है ये सॉफ्टवेयर जो एक क्लिक से आपका डीएनएस बदल देगा ।सिर्फ 90 केबी का पोर्टेबल औजार ।
इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।



दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ हैं ।



ओपन डीएनएस के बारे में अधिक जानकारी या मैनुअली डीएनएस बदलने की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें ।
| | Comments: (0)
गूगल में पैकमैन !!


कल गूगल का पेज खोलने पर ऐसा ही कुछ दिखाई देता रहा पहले तो ऐसा लगा की ये गूगल का नया लोगो है ।कुछ खोज खबर ली तो पता चला की गूगल पर अब पैकमैन गेम खेल भी सकते है । आज ये पेज दिखाई नहीं दे रहा पर आपको निराश होने की जरुरत नहीं है ।गूगल अब भी आपको सर्च पेज पर ही पैकमैन गेम खेलने की सुविधा दे रहा हैhttp://www.google.com/pacmanइस पते पर जाइये इसे अपना होमपेज बनाइये और अब चाहे गूगल सर्च करें या गेम खेलें ।गेम खेलने के लिए ये पेज खोल कर इंटर की दबाइए अब अपने कीबोर्ड के एरो की को दबकर पैकमैन को ऊपर नीचे आगे पीछे ले जाइये ।