• 1 Project 1
    Suspendisse turpis arcu, dignissim ac laoreet a, condimentum in massa.
  • 2 Project 2
    uisque eget elit quis augue pharetra feugiat.
  • 3 Project 3
    Sed et quam vitae ipsum vulputate varius vitae semper nunc.
  • 4 Project 4
    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit.
Showing posts with label HARDWARE. Show all posts
Showing posts with label HARDWARE. Show all posts
| | Comments: (0)
150 रुपये में ये भी बुरा तो नहीं
सॉफ्टवेयर तो बहुत हो गए अब कुछ हार्डवेयर की भी बातें कर ली जाएँ । आप जो ऊपर चित्र में देख रहे हैं वो है Internal Card Reader एक उपयोगी हार्डवेयर एक कार्ड रीडर जो आपको बार बार ख़राब हो जाने वाले सस्ते कार्ड रीडर से निजात दिला सकते है ।

इसमें आप लगभग सभी तरह के मेमोरी कार्ड जैसे SD, MMC, Micro आदि तो लगा ही सकते हैं आपको एक अतिरिक्त यूएसबी पोर्ट भी मिल जाता है । ज्यादातर ये फ्लॉपी ड्राइव की जगह पर ही लगाया जाता है और आपको सामने एक अतिरिक्त यूएसबी पोर्ट का विकल्प देता है ।

ये आम कार्ड रीडर से तेज ज्यादा टिकाऊ और उपयोग के लिहाज से काफी सस्ता भी है ये आपको बाज़ार में 100 से 150 रूपए के बीच आसानी से मिल जायेगा इसे कंप्यूटर पर लगाना भी आसान है पर फिर भी किसी जानकर व्यक्ति से इंस्टाल करना ज्यादा बेहतर होगा ।

अगर आप नया कंप्यूटर खरीद रहे है भी लगवाना एक समझदारी का काम होगा वैसे आप अपने पुराने कंप्यूटर पर भी इसे लगा सकते हैं आपको निराशा नहीं होगी ।
onlinepaisa.tk
| | Comments: (0)
तैयार हो जाइये नए USB 3.0 के लिए



यूएसबी कंप्यूटर के लिए एक बेहद उपयोगी और अब बेहद जरुरी अविष्कार रहा है आपने USB प्रयोग किया और अब ज्यादातर USB 2.0 का प्रयोग हो रहा है जो पुराने उत्पादों से ज्यादा तेज है पर जल्दी ही ये सब बदलने वाला है नए USB 3.0 के जरिये ।नए यूएसबी उत्पाद पुराने USB 2.0 से 10 गुना तेज है इसका मतलब इनसे करीब 5 जीबी प्रति सेकण्ड की दर से डाटा ट्रान्सफर किया जा सकता है ।ये 900 mA की दर से पॉवर ट्रान्सफर कर सकते हैं जो USB 2.0 के 500mA से लगभग दोगुनी है इसका मतलब आपके यूएसबी स्कैनर और अन्य उपकरण ज्यादा तेज और सुरक्षित होंगे ।इसका ये भी मतलब है की अब लेन कनेक्शन की जगह यूएसबी कनेक्शन लेने लगेंगे क्यूंकि ये ज्यादा तेज होंगेअभी भी कुछ USB 2.0 पोर्ट्स USB 3.0 उपकरणों को सपोर्ट कर रहे हैं पर उसमे आप वो स्पीड नहीं प्राप्त कर सकते या तो आप जब नया कंप्यूटर खरीदेंगे USB 3.0 के साथ तो इसका उपयोग कर पायेंगे ।या फिर आपको इस तरह के


यूएसबी कार्ड्स अपने कंप्यूटर पर लगाने होंगे ।


तो तैयार रहिये कुछ नए बेहतर बदलावों के लिए