• 1 Project 1
    Suspendisse turpis arcu, dignissim ac laoreet a, condimentum in massa.
  • 2 Project 2
    uisque eget elit quis augue pharetra feugiat.
  • 3 Project 3
    Sed et quam vitae ipsum vulputate varius vitae semper nunc.
  • 4 Project 4
    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit.
Showing posts with label MOBILE. Show all posts
Showing posts with label MOBILE. Show all posts
| | Comments: (0)
दीवाली में Tata Docomo देगा 3G सेवाएँ


3G सेवा का इन्तेजार अब जल्दी ही ख़त्म होने जा रहा है, Tata Docomo आगामी दिवाली पर 3G का तोहफा लेकर आ रहा है आपके लिए ।वैसे तो BSNL, MTNL जैसी सरकारी कंपनिया कुछ क्षेत्रों में ये सुविधा उपलब्ध करा चुकी हैं पर Tata Docomo पहली निजी कंपनी है जो आपको 3G सेवाएँ उपलब्ध कराने जा रही है ।टाटा टेलीसर्विसेस लिमिटेड (TTSL) ने थ्रीजी स्पेक्ट्रम की नीलामी में 9 टेलिकॉम सर्कल के अधिकार प्राप्त किये है और टाटा डोकोमो इन 9 सर्कल
1. महाराष्ट्र एवं गोवा,
2. पंजाब
3. हरियाणा
4. उत्तरप्रदेश (पश्चिम )
5. राजस्थान
6. गुजरात
7. कर्नाटक
8. केरल
9. मध्यप्रदेश -छत्तीसगढ़ में 3G सेवाएँ शुरू करने जा रही है ।तो अब जल्दी ही विडियो कॉलिंग, मोबाइल टीवी, और तेज गति के इंटरनेट के उपयोग के लिए तैयार रहिये ।
| | Comments: (0)
एक वेबसाइट जो मोबाइल के चुनाव में आपकी मदद करेगी


अगर आप नया मोबाइल फोन खरीदने की सोच रहे है और दुविधा में हैं की कौन सा मोबाइल खरीदा जाए तो ये वेबसाइट आपकी थोड़ी मदद कर सकती है ।इस वेबसाइट में आप दो मोबाइल फोन की तुलना करके जान सकते हैं की कौन सा बेहतर है ।आपको बस इसमें मोबाइल फ़ोन के मॉडल नंबर भरने है जैसे Nokia C5 और Nokia 6270 फिर ये वेबसाइट इनके फीचर्स की तुलना करके आपको एक विवरण उपलब्ध कराएगी की कौन सा फ़ोन बेहतर है और क्यूँ ।

| | Comments: (0)
मोबाइल पर अब नहीं करनी पड़ेगी टाइपिंग


जिन लोगों को टच स्क्रीन फोन के वच्यरुल की-बोर्ड पर टाइपिंग करने में दिक्कत होती है उनके लिए अच्छी खबर है। अमेरिका के विशेषज्ञों ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है जो टच स्क्रीन पर उंगली से लिखे शब्द को पहचान लेगा।1990 के दशक में अधिकांश मोबाइल फोनों पर अंग्रेजी का शब्द ‘हेलो’ लिखने के लिए बटनों को 13 बार दबाना पड़ता था।


यानि कि 44-33-555-555-666। लेकिन सिएटल के विशेषज्ञ क्लिफ कुशलेर और उनके एक साथी ने इस समस्या को दूर करने के लिए टी9 नाम का साफ्टवेयर बनाया जो केवल तीन बार बटन दबाने पर हेलो शब्द को अपने आप पहचान लेता है।कुशलेर का मानना है कि टच स्क्रीन पर टाइपिंग की समस्या का भी उनके पास समाधान है। उन्होंने अपने एक साथी वैज्ञानिक रैंडी मार्सडेन के साथ मिलकर एक नया सॉफ्टवेयर विकसित किया है जिसका नाम स्वाइप है।


जब आप टचस्क्रीन के की-बोर्ड पर अपनी उंगली से कोई शब्द लिखते हैं तो स्वाइप इस शब्द को पहचानने के लिए यह देखता है कि आपकी उंगली कहां रुकी और किस तरफ मुड़ी।जरूरी नहीं है कि आपकी उंगली का मूवमेंट एकदम सटीक हो, क्योंकि यह साफ्टवेयर इस बात का अनुमान लगा लेता है कि उपयोगकर्ता किस शब्द को लिखने जा रहा है।


कैपिटल लेटर या डबल लेटर लिखने के लिए आपको उंगली को थोड़ा रोककर संकेत देना होगा। वहीं स्पेसिंग या पंक्चुएशन को यह सॉफ्टवेयर खुद लगा लेगा। अमेरिका में स्वाइप का इस्तेमाल सात स्मार्टफोन्स में किया जा रहा है। कुशलेर का कहना है कि साल के अंत तक विश्वभर में 50 से अधिक मॉडलों में यह सॉफ्टवेयर आ जाएगा।

| | Comments: (0)
एयरटेल पर फेसबुक का प्रयोग अब मुफ्त



एयरटेल मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक खुशखबरी अब वो अपने मोबाइल पर फेसबुक का असीमित मुफ्त प्रयोग कर सकते हैं ।
इस सुविधा के लिए आपको बस एक sms भेजकर इस सेवा को शुरू करना होगा


इसके लिए आपको फेसबुक का मोबाइल वर्जन का पता m.facebook.com अपने मोबाइल पर प्रयोग करना होगा ।

आप ‘FACEBOOK’ टाइप करके 54321 पर sms भेज कर इसे शुरू कर सकते हैं ।

मोबाइल फेसबुक अभी हिंदी और अंग्रेजी भाषाओ में ही उपलब्ध है जल्द ही ये पंजाबी, बंगाली, तेलुगु, तमिल मलयालम आदि भाषाओ में भी उपलब्ध होगी ।


ध्यान रखे ये मुफ्त सेवा सिर्फ 31 अगस्त 2010 तक ही है
| | Comments: (0)
मोबाइल पर प्राप्त करे गूगल का पासवर्ड रिकवरी कोड

अब गूगल अकाउंट के पासवर्ड को रिसेट करना बहुत आसान हो गया और पहले से सुरक्षित भी। बस आपको अपने मोबाइल से अपना यूजर नेम गूगल के पासवर्ड रिकवरी पेज पर डालना होगा और आपका पासवर्ड रिसेट कोड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
इसके लिए पहले आपको यह फीचर को आरम्भ करना होगा और अपना मोबाइल नम्बर को रजिस्टर करना होगा। ये कम भी बहुत आसान है।अपने जीमेल अकाउंट मे लोगिन करने के बाद सेटिंग (Settings) पर क्लिक करे।
अब यहाँ खाता (Account and Import) पर क्लिक कर गूगल अकाउंट सेटिंगस पर क्लिक कर ले। ऐसा करते ही गूगल का अकाउंट सेटिंग पेज खुल जाएगा।यहाँ पासवर्ड रिकवरी विकल्प बदलें विकल्प पर क्लिक करे।लो अब आप अपना मोबाइल नम्बर यहाँ रजिस्टर कर सकते है।


इसके बाद जब भी आपको अपना गूगल अकाउंट का पासवर्ड रिसेट करना हो तो गूगल के पासवर्ड रिकवरी पेज पर जाकर अपना यूजर नेम डाले। आपका रिकवरी कोड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।विवरण के लिए यहाँ देखे:

मोबाइल पर प्राप्त करे गूगल का पासवर्ड रिकवरी कोड

| | Comments: (0)
सेलफोन के चोरी होने या खराब होने पर आपको फोन से ज्यादा उसमें सुरक्षित डाटा की होती है। लेकिन भारत संचार निगम लिमिटेड ने इसका भी हल निकाल लिया है। बीएसएनएल ने अपनी तरह की यूनीक फोन बेकअप सर्विस शुरू की है। इस सर्विस के तहत जिनके पास जीपीआरएस सेलफोन हैं, वे अपने सभी कॉन्टेक्ट्स नंबर लिस्ट, एसएमएस, वीडियो एवं म्यूजिक क्लिप सब कुछ सेव कर सकेंगे, जबकि नॉन जीपीआरएस हेंडसेट में सिर्फ कॉन्टेक्ट्स नंबर लिस्ट ही सेव हो सकेगी। यह सुविधा पंजाब और चंडीगढ़ सर्किल में लागू कर दी गई है।एसएमएस पर उपलब्ध होगी यह सुविधा:बीएसएनएल की यह सुविधा लेने के लिए सेलफोन उपभोक्ता को मात्र एक एसएमएस करना होगा। इसके लिए अपने हेंडसेट से एसयूबी टाइप कर 58989 पर एसएमएस करना होगा। इसके लिए बीएसएनएल की ओर से 30 रुपये प्रतिमाह चार्ज किए जाएंगे। इसके बाद मोबाइल सब्सक्राइबर के सेलफोन पर लिंक आयेगा और यह ऑ:शन उनके मोबाइल पर डाउनलोड हो जाएगा। इसकी खास बात यह भी होगी कि यह डाटा दो से तीन दिन में अपने आप अपडेट होता रहेगा। सब्सक्राइबर के डाटा की गोपनीयता बनाये रखने के लिए उसे एक यूजर नेम और पासवर्ड भी दिया जाएगा। जिसके जरिए वे अपने कॉन्टेक्ट्स व अन्य जरूरी डाटा एक्सेस कर सकेंगे।