• 1 Project 1
    Suspendisse turpis arcu, dignissim ac laoreet a, condimentum in massa.
  • 2 Project 2
    uisque eget elit quis augue pharetra feugiat.
  • 3 Project 3
    Sed et quam vitae ipsum vulputate varius vitae semper nunc.
  • 4 Project 4
    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit.
Showing posts with label COMPUTER SECURITY. Show all posts
Showing posts with label COMPUTER SECURITY. Show all posts
| | Comments: (0)

अपने कंप्यूटर में किसी भी फोल्डर को पासवर्ड प्रोटेक्ट कीजिये |

अपने कंप्यूटर में अगर आप किसी फाइल या फोल्डर को अदृश्य करना चाहते या दुसरे शब्दों में कहे की आप अपने कंप्यूटर के किसी फाइल को दुसरे की नजरो से बचाना चाहते है तो आप के लिए फाइल लोकर नाम का एक बहुत अच्छा सॉफ्टवेर है |
ये सॉफ्टवेर इस्तेमाल में बहुत ही आसन और साइज़ में सिर्फ 301 Kb का है |




सॉफ्टवेर डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |
| | Comments: (0)

डिस्क की त्रुटियां भी आपके कंप्यूटर की रफ्तार को सुस्त बनाने के लिए जिम्मेदार हो सकती है। जानते हैं इन्हें ढूंढ़कर दूर करने का तरीका-

- खुली हुई सभी फाइल्स बंद कर दीजिए।

-
Start पर क्लिक कीजिए और उसके बाद My Computer पर।

-
My Computer में आप जिस डिस्क से बैड सेक्टर दूर करना चाहते हैं, उस पर राइट क्लिक कीजिए और Properties में जाइए।

-
Properties डायलॉग बॉक्स में Tools टैब पर क्लिक कीजिए।

-
Check Now बटन पर क्लिक कीजिए।

- यहां
Check disk डायलॉग बॉक्स खुलेगा। इसमें Scan for and attempt recovery of bad sectors सलेक्ट कीजिए और Start पर क्लिक कर दीजिए।


अगर कोई बैड सेक्टर मिलता है तो उसे fix
कर दीजिए।
| | Comments: (0)

कंप्यूटर से वायरस हटाने का एक आसान उपाय




माइक्रोसॉफ्ट का एक मुफ्त टूल जो आपके वायरस से ग्रस्त कंप्यूटर को ठीक करने में आपकी मदद करेगा । । इस टूल का नाम है Microsoft Safety Scanner और ये एक पोर्टेबल टूल है इसलिए इसे इंस्टाल करने की भी जरुरत नहीं ।

आपको करना ये है की इस टूल को डाउनलोड करें और जिस कंप्यूटर पर इसे चलाना चाहते हैं उसमें पेस्ट करके या फिर पेन ड्राइव से इस पर डबल क्लिक आकर इसे शुरू कर दें ।
फिर ये आपके कंप्यूटर से viruses, malware, spyware को ढूंढकर उन्हें हटा देगा ।

इस टूल की एक खामी है की ये सिर्फ १० दिन तक ही काम में लिया जा सकता है इसलिए जब इसकी जरुरत हो तभी डाउनलोड कर उपयोग करें । तुरंत डाउनलोड करने से हर बार आपको updated virus definitions मिलेगा जो ज्यादा बेहतर तरीके से वायरस से लड़ने में सक्षम होगा ।

इस मुफ्त टूल का आकार है 71 एमबी ये आकार में भारी तो है पर उपयोगी भी ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

ये लिंक आपको Microsoft Safety Scanner के डाउनलोड पेज पर ले जाएगी वहां आप Download Now बटन पर क्लिक कर इस टूल को डाउनलोड कर पायेंगे ।
| | Comments: (0)

अब कंप्यूटर बंद करें सिर्फ दो बटनो से

क्या आप अपने कंप्यूटर को बंद करने के लीये पहले startmenu मे जाते हैं। फीर "Turn off Computer" पर क्लिक कर के कंप्यूटर बंद करते हैं?

अब छोडीये ईतने लंबे प्रोसेस को वो भी बीना नूकसान अब बस आपको बटन दबाना है और कंप्यूटर उसी प्रोसेस से बंद हो जाएगा। मतलब जो काम आप startmenu मे जा के कई क्लिक कर के करेंगे वही WINDOWS BUTTON एक बार दबा के दो बार U , U दबा दें और आपका प्यारा पीसी बंद होने लगेगा।
| | Comments: (0)

"check disk" कंप्यूटर के Error को दूर करे|

इस सॉफ्टवेर के मदद से आप अपने कंप्यूटर के डिस्क में errors को search कर के repair कर सकते है|
इस्तेमाल में बहुत आसन और सिर्फ 364 Kb का है |



सॉफ्टवेर डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें....


डाउनलोड
| | Comments: (0)

क्या आप भी regsvr.exe वायरस से परेशान है ?

पिछले कई दिनों से regsvr।exe नामक एक वायरस ने कंप्युटर जी की गति धीमी कर दुखी कर रखा था जिसे हटाने के लिए एक के बाद एक कई एंटी वायरस काम लिए लेकिन नतीजा वही ढ़ाक के तीन पात नोर्टन और McAfee एंटी वायरस भी इस वायरस को हटाना तो दूर पकड़ ही नही सके यह वायरस कंप्युटर की क्षमता का ७० से ८० % तक या कभी कभी १००% तक इस्तेमाल करना शुरू कर देता है जिससे अन्य कार्य करने पर कंप्युटर हेंग हो जाता है यही नही १००% क्षमता का इस्तेमाल होने पर कंप्युटर का प्रोसेसर गर्म होकर ख़राब होने की भी आशंका बन जाती है

पहले पहल तो समझ ही नही आया कि अलग-अलग एंटी-वायरस सोफ्टवेयर से कंप्युटर को क्लीन करने के बाद भी कंप्युटर धीमे क्यो चल रहा है जब टास्क मेनेजर खोल कर देखा तब पता चला कि कंप्युटर जी की क्षमता का १०० % इस्तेमाल हो रहा है और टास्क मेनेजर की processes में देखने पर पाया कि regsvr।exe अप्लिकेशन सबसे ज्यादा क्षमता का इस्तेमाल कर रही है जैसे ही इस फाइल का प्रोसेस को बंद किया कंप्युटर जी अपने आप सही काम करने लग गए लेकिन कुछ ही देर बाद ये वायरस फ़िर सक्रीय हो कंप्युटर की गति धीमी कर देता है पहले तो यह समझ ही नही आया कि ये कोई वायरस ही है या विण्डो की कोई अप्लेकाशन फाइल

आख़िर गूगल बाबा से पूछताछ से पता चला कि ये वायरस ही है और पेन ड्राइव के द्वारा आने वाला यह वायरस आसानी से जाने वाला नही है अतः गूगल बाबा की झोली से इस वायरस को हटाने के कुछ नुस्खे ढूंढे और यहाँ लिखे एक नुस्खे की सहायता से इस वायरस को निकालने का अभियान शुरू किया सारे स्टेप पार करने के बाद आखिरी स्टेप में सभी ।exe फाइल डिलीट करने में डर लगा कि कही कोई काम की फाइल डिलीट ना हो जाए अतः समस्या फ़िर ज्यों की त्यों

आख़िर फ़िर गूगल बाबा की सहायता से इसे हटाने के regsvr.exe रिमूवल टूल ढूंढे और कई एंटी वायरस रूपी हथियार इस्तेमाल करने के बाद भी यह वायरस हटने का नाम ही नही ले रहा था लेकिन आखिरी कोशिश के तहत यहाँ से एक औजार मिला जिसकी सहायता से इस regsvr.exe नामक वायरस को हटाने में कामयाबी मिली regsvr.exe से तो निजात मिल गई लेकिन अब जिस औजार का इस्तेमाल किया उसने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए अतः उसे भी बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा मेरी पिछली पोस्ट में तरुण ने अपनी टिप्पणी में सही कहा था कि नेट पर फ्री में मिलने वाली चीजे सोच समझ कर ही इस्तेमाल करनी चाहिए फ्री में मिलने वाले सभी सोफ्टवेयर अच्छे नही होते

अब कंप्युटर जी की सुरक्षा के लिए एक अग्नि रेखा (Firewall) खींचने के आलावा McAfee को तैनात किया है देखते है ये व्यवस्था कब तक कंप्युटर जी की वायरस से सुरक्षा कर पाती है वैसे मेरे विचार से इन सब झंझट से छुटकारा पाने का एक ही उपाय है लिनक्स का इस्तेमाल जिसमे कम से कम वायरस का तो कोई झंझट नही हालाँकि मैंने तो उबुन्टू लिनक्स इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है लेकिन बच्चे अभी फोटोशॉप,ड्रीमवीवर व कोरल ड्रो के चक्कर में विण्डो का मोह नही त्याग पा रहे है

| | Comments: (0)

जिस से आप का कंप्यूटर हमेशा चका-चक रहेगा/


किसी प्रोग्राम के कै्रश होने या पॉवर कट होने से आपका पीसी हार्ड डिस्क पर एरर्स क्रिएट कर सकता है/

इसके लिए अपने कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को किसी प्रकार के एरर के लिए चेक करें/

डिस्क चेकिंग के लिए माय कंप्यूटर पर जाएं/

जिस डिस्क को आप चेक करना चाहते हैं, उस पर राइट क्लिक करें और फिर प्रॉपर्टीज पर क्लिक करें, प्रॉपर्टीज डायलॉग बॉक्स में टूल्स टैब पर क्लिक करें, एरर चेकिंग सेक्शन में चेक नाउ बटन प्रेस करें, कंप्यूटर पर एरर चेक करने के लिए चेक डिस्क को एक्सेस करें/

एरर्स की गिनती के अनुसार डिस्क चेकिंग में करीब एक घंटा लग सकता है/

डिस्क चेकिंग हफ्ते में एक बार की जा सकती है/

जिस से आप का कंप्यूटर हमेशा चका-चक रहेगा,

| | Comments: (0)
1 रु. प्रतिदिन से भी कम में कंप्यूटर की सुरक्षा

ये कोई विज्ञापन नहीं बस एक सलाह है । हम सभी को वायरस और अन्य कंप्यूटर को नुक्सान पहुचाने वाले प्रोग्राम्स का सामना तो करना पड़ता ही है वैसे मुफ्त एंटी वायरस तो है पर सच्चाई है की वो पूरी सुरक्षा नहीं देते वो अपनी सुविधाओं को सीमित ही रखते हैं ताकि उनके पूरे संस्करण की बिक्री हो सके ।

और ये संस्करण होते भी काफी महंगे है भारतीय रुपयों में 1000 के लगभग. ये कीमती तो होते ही है कुछ एंटी वायरस तो इतने भारी होते है की कंप्यूटर की अधिकतर कार्यक्षमता का प्रयोग ये ही कर लेते है ।


पर बाज़ार में अभी सस्ते एंटी वायरस भी उपलब्ध है जैसे नेट प्रोटेक्टर जो सिर्फ 350 रु में एक वर्ष के लिए है ये भारतीय एंटी वायरस है और बहुत से विदेशी प्रोग्राम्स से बेहतर है ।और भारतीय कम्प्यूटिंग वातावरण के अनुसार बहुत प्रभावशाली है । ये आपको अपने शहर में आसानी से उपलब्ध हो जायेगा ।


अगर इसकी गणना करें तो प्रतिदिन 1 रु से भी कम का खर्च है ।कम शब्दों में कहूँ तो ये वर्तमान में भारत में उपलब्ध सबसे अच्छे एंटी वायरस में से एक है और अगर आप कोई अच्छा एंटी वायरस अपने कंप्यूटर में लगाना चाहते है तो ये एक बेहतर विकल्प है ।वैसे आप अपनी इच्छा या जरुरत के अनुसार प्रोग्राम्स का चुनाव करें तो बेहतर ।

| | Comments: (0)
एंटी वायरस हटाने का औजार


ये आम समस्या है की आप किसी एंटी वायरस या एंटी स्पायवेयर को काटकर नया या अन्य एंटी वायरस प्रोग्राम अपने कंप्यूटर पर इन्स्टाल करना चाहते हैं पर आपका पुराना एंटी वायरस अन इंस्टाल ही नहीं होता इससे निपटने के लिए एक उपयोगी औजार है ये ।इससे आप


Eset NOD32
Avira AntiVir Avira AntiVir
Norton Antivirus Norton Antivirus
AVG Antivirus AVG Antivirus
F-Secure AntiVirus F-Secure AntiVirus
McAfee Antivirus McAfee Antivirus
Kaspersky Antivirus Kaspersky Antivirus
Panda Antivirus Panda Antivirus
SUPERAntiSpyware SUPERAntiSpyware
Trend Micro Software Trend Micro Software


(इन प्रोग्राम्स की पूरी सूची देखने यहाँ क्लिक करें )इन सभी तरह के एंटी वायरस/एंटी स्पायवेयर प्रोग्राम्स को हटा सकते हैं ।एक उपयोगी मुफ्त औजार सिर्फ 4.8 एमबी आकार में और पोर्टेबल भी तो इंस्टाल करने की भी जरुरत नहीं ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।

| | Comments: (0)
एक और सिस्टम क्लीनर


एक और सिस्टम साफ़ रखने का औजार जो आपके कंप्यूटर के लिए अनुपयोगी फाइल्स को फाइल्स को हटाकर आपके कंप्यूटर को ज्यादा सुरक्षित और तेज बनाये रखता है ।एक बहुउपयोगी टूल जो आपके लिए प्रोग्राम अन इंस्टाल करता है, स्टार्ट अप् प्रोग्राम्स को व्यवस्थित करता है और आपके रैम को भी बेहतर करता है ।एक मुफ्त और उपयोगी आसान औजार सिर्फ 1.1 एमबी आकार में ।


इसे डाउनलोड करें यहाँ क्लिक करें ।

| | Comments: (0)
नया एंटी वायरस : AVG Anti-Virus Free 9.0 Build 839a2960


मुफ्त एंटी वायरस में से सबसे अच्छे एंटी वायरस का नया संस्करण AVG Anti-Virus Free 9.0 Build 839a2960 ।files, emails, instant messaging programs आदि में वायरस के खतरों से बचाए ।VB100%, ICSA and West Coast Labs Checkmark जैसी नयी सुविधाएं ।ज्यादा तेजी से खुद को अपडेट करें और भी कई सुविधाएं ।88 एमबी आकार का आपके कंप्यूटर के लिए एक बेहद जरुरी प्राथमिक सॉफ्टवेयर ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

| | Comments: (0)
अपने चेहरे को बनायें कंप्यूटर का लोगिन पासवर्ड


अब अपने चेहरे को बना सकते है आप अपने कंप्यूटर का पासवर्ड इस मुफ्त औजार की सहायता से ।उपयोग में आसान बस एक बार अपने चेहरे को इसमें रजिस्टर कर दीजिये और अगली बार बस अपने कंप्यूटर को देखकर ही लोगिन कीजिये ।इसके उपयोग के लिए आपके कंप्यूटर पर वेबकैम और विंडोज विस्टा या विंडोज सेवन इन्स्टाल होना जरुरी है . लैपटॉप उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष उपयोगी अपने कंप्यूटर को सुरक्षित करने के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं ।सिर्फ 8.3 एमबी का औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
| | Comments: (0)
सिर्फ वायरस से ही खतरा नहीं है






आपके कंप्यूटर को सिर्फ वायरस से ही खतरा नहीं है Spyware और Malware भी नुकसानदेह होते हैं आपके कंप्यूटर के लिए ।ये आपके कंप्यूटर पर एंटी वायरस प्रोग्राम को चलने से रोक सकते हैं, आपकी जरुरी सूचनाएं किसी अन्य को भेज सकते हैं ।आपके मुख्य फोल्डर कि जगह पर .exe के रूप में प्रतिरूप फोल्डर बनाकर आपके फोल्डर तक आपकी पहुँच रोक सकते हैं ।आपके होम पेज को बदल सकते हैं, और आपके पेन ड्राइव से अन्य कंप्यूटर में भी फैलते है ।इन सबसे बचाने वाले सबसे उपयोगी औज़ार का नया संस्करण SUPERAntiSpyware 4.36.1006 Final ।एक मुफ्त टूल जो आपके कंप्यूटर से सभी Spyware और Malware को हटा देगा । एक जरुरी औजार आपके कंप्यूटर के लिए ।सिर्फ 7 एमबी आकार में ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
| | Comments: (0)
सबसे अच्छा मुफ्त एंटी वायरस




वैसे तो मुफ्त में ढेर सारे एंटी वायरस उपलब्ध है पर उन सबमे सबसे ज्यादा सुरक्षा देने वाला, एंटी वायरस और एंटी स्पाइवेयर दोनों की सुविधा देने वाला ये एंटी वायरस है ।


बस इसको अपडेट करते रहें और सम्भव हो तो इसको इंस्टाल करते ही अपने कंप्यूटर के सभी ड्राइव एक एक करके स्कैन कर ले ।


6 महीने से उपयोग कर रहा हूँ अभी तक कोई शिकायत नही है ।

नयी लिंक लगा दी गई है

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।