अब माइक्रोसॉफ्ट भी लेकर आया है डाउनलोड मैनेजर । अधिकतर ब्राउजर के पास अपने डाउनलोड मैनेजर साथ में ही दिए जाते है है जैसे फायरफोक्स में पर इंटरनेट एक्स्प्लोरर में ये सुविधा नहीं है इसी कमी को पूरा करने माइक्रोसॉफ्ट ये डाउनलोड मैनेजर लेकर आया है ।अगर आपके पास फायरफ़ॉक्स या अन्य कोई डाउनलोड मैनेजर है तो शायद ये आपके लिए उतना उपयोगी ना लगे । फिर भी एक बार आजमा कर देखा जा सकता है ।सिर्फ 1.1 एमबी आकार का औजार इंटरनेट एक्स्प्लोरर उपयोगकर्ताओ के लिए विशेष उपयोगी ।
अब माइक्रोसॉफ्ट भी लेकर आया है डाउनलोड मैनेजर । अधिकतर ब्राउजर के पास अपने डाउनलोड मैनेजर साथ में ही दिए जाते है है जैसे फायरफोक्स में पर इंटरनेट एक्स्प्लोरर में ये सुविधा नहीं है इसी कमी को पूरा करने माइक्रोसॉफ्ट ये डाउनलोड मैनेजर लेकर आया है ।अगर आपके पास फायरफ़ॉक्स या अन्य कोई डाउनलोड मैनेजर है तो शायद ये आपके लिए उतना उपयोगी ना लगे । फिर भी एक बार आजमा कर देखा जा सकता है ।सिर्फ 1.1 एमबी आकार का औजार इंटरनेट एक्स्प्लोरर उपयोगकर्ताओ के लिए विशेष उपयोगी ।
इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए वेब पर विडियो फाइल्स देखने के लिए सबसे जरुरी उपकरण का नया संस्करणAdobe Flash Player 10.1.53.55 RC 5 ।अपने पुराने फ्लैश प्लेयर को अपडेट करना इसलिए जरुरी हैं की बहुत सारी वेबसाइट्स विशेषकर नयी वेबसाइट्स फ्लैश प्लेयर के नए वर्जन को ही सपोर्ट करती हैं ।इन्हें डाउनलोड करके अपना ब्राउजर बंद करें इन्हें इन्स्टाल करके फिर अपने ब्राउजर का प्रयोग करें ।इंटरनेट एक्स्प्लोरर के लिए फ्लैश प्लेयर का आकार है 2.48 एमबी और अन्य ब्राउजर के लिए फ्लैश प्लेयर का आकार है 2.45 एमबी ।
इंटरनेट एक्स्प्लोरर के लिए डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
फायर फ़ॉक्स या अन्य ब्राउजर के लिए डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
वैकल्पिक डाउनलोड लिंक

पीडीऍफ़ फाइल को देखने के लिए एक बढ़िया औजार भारीभरकम Adobe Reader के सबसे बेहतर विकल्प का नया संस्करण Foxit Reader 3.3.1 Build 051 ।ज्यादा तेज पर आकार में छोटा उपयोग में आसान एक मुफ्त औजार ।इस औजार का आकार है 6.7 एमबी ।
इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

आपकी सीडी डीवीडी और ब्लू रे डिस्क बर्निंग की जरूरतों को पूरा करने ले लिए एक छोटा और आसान औजार नया FinalBurner 2.21.0.188 ।छोटा और तेज लगभग सभी बर्निंग कार्य करने में सक्षम जो आपका भारी भरकम नेरो करता है ,वो भी आपके कंप्यूटर पर कम से कम जगह लेकर । नेरो का एक मुफ्त और अच्छा विकल्प ।सिर्फ 10 एमबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।
यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।


अगर आप चाहते है की आप फले की तरह दुबले दिखें वो भी बिना मेहनत किये तो ये शायद न हो पाए पर आपकी फोटो जरुर स्लिम और फिट दिख सकती है ।अब आप अपने फोटो का वजन घटा कर दुबले दिख सकते हैं इस ऑनलाइन औजार की मदद से ।एक वेबसाइट जो आपके फोटो में वजन कम कर सकती है अपनी फोटो अपलोड करें और बाईं ओर दिए बार को स्क्रोल करके अपनी इच्छानुसार अपने फोटो को स्लिम बनाएं ।क्या पता कोई टेली मार्केटिंग कंपनी अपने वजन घटाने के उत्पाद के विज्ञापन के लिए आपको चुन लें ।

अभी देख लीजिये की आप २० या ३० साल बाद कैसे दिखेंगे । एक ऑनलाइन औजार जो आपको दिखायेगा की बढती उम्र में आप का चेहरा कैसे बदलेगा । अपनी फोटो चुनिए और उसकी उम्र बढ़ते देखिये . ये एकदम सटीक उपाय तो नहीं है पर मजेदार जरुर है । आप भी प्रयोग करके देखिये
अगर आपके पास winrar या 7Zip जैसे प्रोग्राम नहीं हो तो इन फाइलों को खोलना बहुत मुश्किल हो जाता है विंडोज एक्सपी में जिप व्युवर साथ ही होता है तो इन्हें खोलना आसान होता है ।एक टूल जो आपको रार फाइल को में बदलने की सुविधा देगा वो भी बस एक क्लिक से ।यही नहीं इसमें आप एक आर्काइव फाइल को दुसरे प्रारूप में भी बदल सकते हैं जैसे Zip फाइल को RAR या TAR फाइल में ।इसमें आप 7-ZIP, LZH, CAB, ZIP, ARJ, ACE, RAR, TAR, TGZ, GZ, Z, BZ2, YZ1, YZ2, GCA, BEL, RPM, DEB, BH, Noa32, HKI, PAQAR, SQX,HA,ZOO,UHARC,LFB, ZLIB, UCL, IMP, RS, SPL, APK, Arc, DZ, MSI, ALZ, PMA, PAQ7, CHM, UDA, PAQ8, Cryptonite, ISO, LZOP, BMA, ZIP AES (128,192,256), Nanozip Alpha, XZ जैसे आर्काइव फाइल्स को दुसरे प्रारूप में बदल सकते हैं ।एक उपयोगी 5 एमबी आकार का पोर्टेबल औजार ।
इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
पॉवर पॉइंट फाइल को बदले खुद चलने वाले स्लाइड शो में
पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन या फाइल को बदलिए खुद खुलने वाले स्लाइड शो exe में ताकि आपकी फाइल उन कंप्यूटर पर भी देखी जा सके जिनमे माइक्रोसोफ्ट ऑफिस ना हो ।अपनी पॉवर पॉइंट फाइल को चुनिए और बस एक क्लिक से उसे उसी फोल्डर में स्लाइड शो में बदल दीजिये जिसमें आपकी मुख्य फाइल है ।उपयोग में आसान और उपयोगी 4.76 एमबी आकार का पोर्टेबल औजर इन्स्टाल करने की भी जरुरत नहीं ।
इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
क्या है ट्रायल और फुल वर्जन और क्रैक
कुछ समय पहले पूछा गया था इनके बारे में यहाँ पर मैं अपनी तरह से बताने का प्रयास कर रहा हूँ ।सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी या व्यक्ति अपने सॉफ्टवेयर को या तो कीमत लेकर उपयोग करने देते है या फिर मुफ्त रखते है ।जो सॉफ्टवेयर मुफ्त मिलते है उन्हें Freeware कहते है ये पूरी तरह पूरे उपयोग के लिए मुफ्त होते हैं ये कह सकते है की ये मुफ्त में मिलने वालें Full Version हैं ।दूसरी तरह के सॉफ्टवेयर वो होते हैं जिनके उपयोग के लिए आपको भुगतान करना होता है ऐसे सॉफ्टवेयर ज्यादातर व्यावसायिक कामो के लिए या विशेष जरूरतों के लिए बनवाये गए होते है ।तीसरी तरह के सॉफ्टवेयर Shareware होते हैं ये वो सॉफ्टवेयर होते हैं जिन्हें इनके निर्माता मुफ्त उपयोग करने की सुविधा देते है पर सीमित समय या सॉफ्टवेयर में सीमित सुविधाओ के साथ इन्हें ही Trail Version भी कहते है ।जब आप इनके खरीद लेते है और समय या सुविधाओ की सीमा हटा दी जाती है और आप इनका पूरा प्रयोग कर सकते है तो ये Full Version में बदल जाते है ।क्रैक (Crack) सॉफ्टवेयर में लगायें गए सीमित अवधि या सीमित सुविधाओ के प्रयोग को बिना सॉफ्टवेयर के किसी सॉफ्टवेयर की मदद से हटाना क्रैक या पैच (Patch) करना है ।जैसा की आप समझ ही गए होंगे की ये अवैधानिक है और पायरेसी है । पर फिर भी इसका प्रयोग बहुत ज्यादा होता है ।सीरियल (Serail)- ये वो चाबी है जिसके द्वारा सॉफ्टवेयर पर लगे सीमित प्रयोग के ताले को हटाया जाता है ये आप सॉफ्टवेयर निर्माता से खरीद भी सकते है या पायरेटेड सीरियल देनी वाली वेबसाइट से भी मिलती है पर ऐसा करना पायरेसी की श्रेणी में आता है जो जुर्म है ।इस लेख में सुधार की सम्भावना है और रहेगी ।अपनी तस्वीरों से बनायें पीडीऍफ़
अब आप फोटो को भी पीडीऍफ़ फाइल में बदल सकते हैं सिर्फ एक फोटो को ही नहीं बल्कि कई फोटो को ।अलग अलग फॉर्मेट के फोटो को भी एक पीडीऍफ़ फाइल में बदला जा सकता है इस मुफ्त औज़ार की सहायता से ।अपने फोटो को इसमें डालें मेनू में जाकर अपनी आवश्यकतानुसार सेट्टिंग करें ।और बस एक क्लिक से आपकी पीडीऍफ़ फाइल तैयार हो जाएगी ।सिर्फ 1 एमबी आकर का मुफ्त और पोर्टेबल औजार इन्स्टाल करने की भी जरुरत नहीं ।
इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें
इसे डाउनलोड करने की दूसरी लिंक ये है ।
अगर आपके कंप्यूटर में बार बार खराबी आ जाती है या Blue Screen Of Death कि परेशानी है या आपके कंप्यूटर पर .dll file missing का एरर आ रहा है तो इन सभी समस्याओ को ठीक करने का एक मुफ्त उपाय है ये औजार ।ये आपके कंप्यूटर पर सभी .dll फाइल्स को फिर से इन्स्टाल कर देता है जिससे ऊपर बताई गयी समस्याएं ख़त्म हो जाती हैं ।5.6 एमबी का उपयोगी मुफ्त औज़ार ।
इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

अब अपने चेहरे को बना सकते है आप अपने कंप्यूटर का पासवर्ड इस मुफ्त औजार की सहायता से ।उपयोग में आसान बस एक बार अपने चेहरे को इसमें रजिस्टर कर दीजिये और अगली बार बस अपने कंप्यूटर को देखकर ही लोगिन कीजिये ।इसके उपयोग के लिए आपके कंप्यूटर पर वेबकैम और विंडोज विस्टा या विंडोज सेवन इन्स्टाल होना जरुरी है . लैपटॉप उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष उपयोगी अपने कंप्यूटर को सुरक्षित करने के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं ।सिर्फ 8.3 एमबी का औजार ।
इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

छोटे और तेज मुफ्त पीडीऍफ़ रीडर का नया संस्करण Foxit Reader 3.3.0 Build 0430 ।भारी भरकम Adobe Reader का बढ़िया विकल्प ज्यादा तेज और कम मेमोरी लेने वाला उपयोगी औजार ।सिर्फ 6.68 एमबी आकार का मुफ्त औजार ।

अपनी तस्वीरो को बनाइये पेन्सिल से बने स्केच के जैसा इस मुफ्त औजार की मदद से और अपनी तस्वीरो को एक नया आयाम दीजिये ।अपनी फोटो चुनिए और इस सॉफ्टवेयर में दिए बार को आगे पीछे करके अपनी पसंद का स्केच प्राप्त कर सकते हैं ।सिर्फ 5 एमबी आकार का मुफ्त औजार ।
यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

ये मुफ्त में जारी किया गया प्रोग्राम है इस कारण इसको रजिस्टर करने की फाइल साथ में दी गयी है ।
प्रोग्राम की सेट अप् फाइल रन करें पर प्रोग्राम शुरू ना करे साथ में दिए रजिस्टर फाइल को रन करें अब आपका फुल वर्जन उपयोग के लिए तैयार है ।
ये प्रोग्राम आपके टास्कबार में आइकन के रूप में दिखाई देगा उस पर राईट क्लिक करके अलग स्किन चुन सकते हैं ।
इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
अब आप सोच रहे होंगे की एसा कैसे हो सकता है की एक वेबसाइट आपको बिना देखे - जांचे आपको आपकी मौत की तारीख भी बता दे , जी हाँ इंटरनेट पर क्या कुछा नाही मिलता , और सब कुछ मौजूद ही हे तो मौत की घड़ी क्यो नही होगी , ये मौत की घड़ी थोड़ी सी जानकारी भर कर क्लिक करते ही आपको आपकी या जिसकी चाहें मौत की तारीख बता देती हे
तो देर किस बात की The Death Clock पर क्लिक करें व देखें, ये क्या कहती है आपकी उम्र के बारे में

एक बढ़िया मीडिया प्लेयर जो हाई डेफिनेशन विडियो से लेकर मोबाइल फ़ोन के विडियो तक चलायें ।आवाज और चित्र की गुणवत्ता बेहतर बनाने के कई विकल्प है इस औजार में ।इसमें आप DVDRip, HDTV, RMVB, QuickTime, MPEG-2, MPEG-4, AC3/DTS, VP3/6/7, Indeo, XVD, OGG/OGM, APE, FLAC, TTA, AAC, MPC, 3GP/AMR जैसे और भी बहुत से फाइल चला पाएंगे ।सिर्फ 8.6 एमबी का पोर्टेबल औजार । इन्स्टाल करने की भी जरुरत नहीं बस अनजिप करें और उपयोग के लिए तैयार ।
इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

आपके कंप्यूटर को सिर्फ वायरस से ही खतरा नहीं है Spyware और Malware भी नुकसानदेह होते हैं आपके कंप्यूटर के लिए ।ये आपके कंप्यूटर पर एंटी वायरस प्रोग्राम को चलने से रोक सकते हैं, आपकी जरुरी सूचनाएं किसी अन्य को भेज सकते हैं ।आपके मुख्य फोल्डर कि जगह पर .exe के रूप में प्रतिरूप फोल्डर बनाकर आपके फोल्डर तक आपकी पहुँच रोक सकते हैं ।आपके होम पेज को बदल सकते हैं, और आपके पेन ड्राइव से अन्य कंप्यूटर में भी फैलते है ।इन सबसे बचाने वाले सबसे उपयोगी औज़ार का नया संस्करण SUPERAntiSpyware 4.36.1006 Final ।एक मुफ्त टूल जो आपके कंप्यूटर से सभी Spyware और Malware को हटा देगा । एक जरुरी औजार आपके कंप्यूटर के लिए ।सिर्फ 7 एमबी आकार में ।
इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।










