• 1 Project 1
    Suspendisse turpis arcu, dignissim ac laoreet a, condimentum in massa.
  • 2 Project 2
    uisque eget elit quis augue pharetra feugiat.
  • 3 Project 3
    Sed et quam vitae ipsum vulputate varius vitae semper nunc.
  • 4 Project 4
    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit.
| | Comments: (0)

क्या आप भी regsvr.exe वायरस से परेशान है ?

पिछले कई दिनों से regsvr।exe नामक एक वायरस ने कंप्युटर जी की गति धीमी कर दुखी कर रखा था जिसे हटाने के लिए एक के बाद एक कई एंटी वायरस काम लिए लेकिन नतीजा वही ढ़ाक के तीन पात नोर्टन और McAfee एंटी वायरस भी इस वायरस को हटाना तो दूर पकड़ ही नही सके यह वायरस कंप्युटर की क्षमता का ७० से ८० % तक या कभी कभी १००% तक इस्तेमाल करना शुरू कर देता है जिससे अन्य कार्य करने पर कंप्युटर हेंग हो जाता है यही नही १००% क्षमता का इस्तेमाल होने पर कंप्युटर का प्रोसेसर गर्म होकर ख़राब होने की भी आशंका बन जाती है

पहले पहल तो समझ ही नही आया कि अलग-अलग एंटी-वायरस सोफ्टवेयर से कंप्युटर को क्लीन करने के बाद भी कंप्युटर धीमे क्यो चल रहा है जब टास्क मेनेजर खोल कर देखा तब पता चला कि कंप्युटर जी की क्षमता का १०० % इस्तेमाल हो रहा है और टास्क मेनेजर की processes में देखने पर पाया कि regsvr।exe अप्लिकेशन सबसे ज्यादा क्षमता का इस्तेमाल कर रही है जैसे ही इस फाइल का प्रोसेस को बंद किया कंप्युटर जी अपने आप सही काम करने लग गए लेकिन कुछ ही देर बाद ये वायरस फ़िर सक्रीय हो कंप्युटर की गति धीमी कर देता है पहले तो यह समझ ही नही आया कि ये कोई वायरस ही है या विण्डो की कोई अप्लेकाशन फाइल

आख़िर गूगल बाबा से पूछताछ से पता चला कि ये वायरस ही है और पेन ड्राइव के द्वारा आने वाला यह वायरस आसानी से जाने वाला नही है अतः गूगल बाबा की झोली से इस वायरस को हटाने के कुछ नुस्खे ढूंढे और यहाँ लिखे एक नुस्खे की सहायता से इस वायरस को निकालने का अभियान शुरू किया सारे स्टेप पार करने के बाद आखिरी स्टेप में सभी ।exe फाइल डिलीट करने में डर लगा कि कही कोई काम की फाइल डिलीट ना हो जाए अतः समस्या फ़िर ज्यों की त्यों

आख़िर फ़िर गूगल बाबा की सहायता से इसे हटाने के regsvr.exe रिमूवल टूल ढूंढे और कई एंटी वायरस रूपी हथियार इस्तेमाल करने के बाद भी यह वायरस हटने का नाम ही नही ले रहा था लेकिन आखिरी कोशिश के तहत यहाँ से एक औजार मिला जिसकी सहायता से इस regsvr.exe नामक वायरस को हटाने में कामयाबी मिली regsvr.exe से तो निजात मिल गई लेकिन अब जिस औजार का इस्तेमाल किया उसने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए अतः उसे भी बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा मेरी पिछली पोस्ट में तरुण ने अपनी टिप्पणी में सही कहा था कि नेट पर फ्री में मिलने वाली चीजे सोच समझ कर ही इस्तेमाल करनी चाहिए फ्री में मिलने वाले सभी सोफ्टवेयर अच्छे नही होते

अब कंप्युटर जी की सुरक्षा के लिए एक अग्नि रेखा (Firewall) खींचने के आलावा McAfee को तैनात किया है देखते है ये व्यवस्था कब तक कंप्युटर जी की वायरस से सुरक्षा कर पाती है वैसे मेरे विचार से इन सब झंझट से छुटकारा पाने का एक ही उपाय है लिनक्स का इस्तेमाल जिसमे कम से कम वायरस का तो कोई झंझट नही हालाँकि मैंने तो उबुन्टू लिनक्स इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है लेकिन बच्चे अभी फोटोशॉप,ड्रीमवीवर व कोरल ड्रो के चक्कर में विण्डो का मोह नही त्याग पा रहे है

| | Comments: (0)

पोस्ट के आखिर में अपने हस्ताक्षर लगाए

अपनी हर एक पोस्ट के आखिर में यदि आप अपने हस्ताक्षर लगाना चाहते है तो लगा सकते है इसके लिए आपको अपने हस्ताक्षरों के चित्र को किसी चित्र होस्टिंग वेबसाइट पर अपलोड करना होगा उसके बाद ब्लोगर में थोडी सी सेटिंग करनी होगी जो निम्न है |
१- सबसे पहले अपने हस्ताक्षरों का चित्र कंप्यूटर में सेव करले | हस्ताक्षरों का चित्र बनाने के लिए आप अपने हस्ताक्षरों को स्कैन करने के अलावा पैंट या फोटो शॉप आदि सोफ्टवेयर की सहायता ले सकते है या http://123pimpin.com या http://mylivesignature.com पर ऑनलाइन भी बना सकते है |
२- हस्ताक्षरों का चित्र लेने के बाद उसे किसी चित्र होस्टिंग वेबसाइट जैसे http://flickr.com http://photobucket.com http://picasaweb.google.com पर अपलोड करदे व वहां से हस्ताक्षर चित्र का HTML code प्राप्त करले |


| | Comments: (0)
डेस्कटॉप से माउस की हो जाएगी विदाई
कंप्यूटर की दुनिया में एक नई क्रांति का शुरुआत हो चुकी हौ इस वजह से कुछ समय बाद आपका प्यारा ‘माउस’ आपके कंप्यूटर का साथ हमेशा के लिए छोड़ देगा। मंगलवार को एप्पल कंपनी ने वॉशिंगटन में एक टचपैड पेश किया जिसे मैजिक ट्रेक पैड कहते हैं।यह टचपेड महज इशआरों से चलता है। इसलके लिए किसी तरह की टाइपिंग की जरुरत नहीं है। अमेरिका में इसकी कीमत है 69 डॉलर (3217 रुपए)। यह बैटरी से चलता है। यह नोटपैड की तरह दिखाई देता है और ग्लास तथा अल्यूमिनियम का बना हुआ है।इसकी खासियत यह है कि आप 33 फुट दुर रहकर भी इशारों से यानी उंगलियां घुमाकर आसानी से क्लिक कर सकते हैं। यह एप्पल के डेस्कटॉप से ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी से जुड़ा होता है।हालांकि भारत में इस तकनीक को आने में थोड़ा... टाइम lug सकता है
| | Comments: (0)
अब एक ही ब्राउजर में प्रयोग करें कई जीमेल अकाउंट अब आप अपने एक से ज्यादा जीमेल अकाउंट का प्रयोग एक ही ब्राउजर में कर पायेंगे जीमेल कि एक और नयी सुविधा ।इस सुविधा के लिए आपको अपने गूगल अकाउंट कि सेटिंग में थोड़े बदलाव करने पड़ेंगे । सबसे पहले तो आप गूगल अकाउंट पेज पर जाएँ और अपने अकाउंट से लोगिन करें ।

अब ऊपर दिए चित्र की तरह Multiple Sign In के सामने Edit लिंक पर क्लिक करें ।नया पेज खुलेगा कुछ इस तरह


अब इस पेज में दिए गए चित्र की तरह ON विकल्प को चुन लें आप अपनी इच्छानुसार इसी विकल्प में से अतिरिक्त सुविधाओं का भी चुनाव कर सकते हैं । अब Save बटन पर क्लिक कर अपनी नयी सेटिंग सुरक्षित कर लीजिये ।अबसे जब भी आप एक जीमेल अकाउंट प्रयोग कर रहे हो और नए अकाउंट का प्रयोग करना चाहें तो ऊपर अपने अकाउंट के नाम के बाद दिए तिकोने लिंक पर क्लिक करें

कुछ इस तरह और इसमें से Sign In To Another Account विकल्प का चयन कर और एक अकाउंट का प्रयोग करें ।इस सुविधा को आये कुछ दिन हो गए है पर भारत में थोड़ी देर से लागू किया गया है ।
| | Comments: (0)
वेबसाइट कंट्रोल पेनल में कहाँ कैसे अपलोड करें ?
वेब साईट होस्टिंग सेवा प्रदाताओं द्वारा कई तरह के कंट्रोल पेनल उपलब्ध करवाए जाते है उन्ही में से सबसे ज्यादा लोकप्रिय सी-पेनल में वेब साईट कहाँ और कैसे अपलोड की जाये इसी का तरीका


१ - कोई भी वेब साईट सी-पेनल के फाइल मेनेजर में Public_html फोल्डर में अपलोड की जाती है जिसे हम सीधे फाइल मेनेजर में उपलब्ध अपलोड सुविधा से अपलोड कर सकते है इसके लिए अ- सबसे पहले हमें अपने वेब साईट फोल्डर को जिप फाइल में बदलना होगा ब- इसके बाद इस जिप फाइल को अपलोड कर public_html में अपलोड करें
स- इस जिप फाइल को public_html फोल्डर में Extract करदें



२ - सी-पेनल में वेब साईट अपलोड करने का सबसे बढ़िया व मुफ्त मिलने वाला औजार है filezila जिसकी सहायता से आप अपनी वेब साईट अपने कंप्यूटर से सर्वर पर सी-पेनल में आसानी से अपलोड कर सकते है filezila आप यहाँ चटका लगाकर डाउनलोड कर सकते है




filezila के माध्यम से अपलोड करते समय भी अपनी वेब साईट public_html फोल्डर में ही अपलोड करें filezila का इस्तेमाल करने के बारे में ज्यादा जानकारी आप यहाँ से ले सकते है
| | Comments: (0)
स्कैन्ड डॉक्युमेंट से टेक्स्ट निकालने का औजार



एक ऐसा औजार जिसमे किस डोक्युमेंट को एडिट करने के लिए पूरा पेज फिर से टाइप करने कि जरुरत नहीं । यही नहीं अब आप किसी किताब या चित्र के शब्द टेक्स्ट फाइल में या फिर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड फाइल में बदल सके हैं ।

इसमें आप सिर्फ स्कैन्ड डॉक्युमेंट ही नहीं पीडीऍफ़ फाइल्स के टेक्स्ट भी प्राप्त कर सकते हैं ।

ये टूल हिंदी भाषा में कार्य नहीं करता है ।

उपयोग में आसान सिर्फ 156 केबी का छोटा मुफ्त औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

इस सॉफ्टवेयर में अतिरिक्त भाषाओ को जोड़ने आदि कि अधिक जानकारी इसकी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है ।

आपसे क्षमा चाहूँगा इसके बारें में काफी समय पहले से जानकारी थी पर आपको देर से उपलब्ध करा पाया ।
| | Comments: (0)
आपके कंप्यूटर के लिए एड्रेस बुक


आपके कंप्यूटर के लिए उपयोगी एड्रेस बुक जिसमे आप सभी जरुरी जानकारियां सुरक्षित रख सकते है ।
इसमें आप एक या सभी विवरणों को छाप भी सकते हैं ।

ये अधिक उपयोगी इसलिए है कि इसमें जमा विवरण को CSV फाइल के रूप में Import या Export करने की सुविधा है अभी ज्यादातर मोबाइल फ़ोन CSV फॉर्मेट को सपोर्ट करते है इससे आप मोबाइल के नंबर कंप्यूटर पर सुरक्षित कर सकेंगे और जरुरत पड़ने पर सभी को छाप भी सकेंगे ऐसे ही कंप्यूटर के एड्रेस बुक का प्रयोग मोबाइल फ़ोन पर भी कर सकेंगे ।

एक उपयोगी छोटा मुफ्त औजार सिर्फ 1 एमबी आकार में ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।



इस औजार को पोर्टेबल रूप में डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।
| | Comments: (0)
अपने ब्लॉग/वेबसाइट को जोड़ें सभी सर्च इन्जंस से


अपने ब्लॉग या वेबसाइट को अधिक से अधिक पाठको तक पहुँचाने के लिए उनका पता सर्च इंजन वेबसाइट में जोड़ना एक सबसे उपयोगी उपाय है ताकि आपका ब्लॉग/वेबसाइट का पता या उसके पोस्ट सर्च इंजन्स के द्वारा ढूंढें जा सकें ।

पर एक एक करके हर सर्च इंजन में अपनी वेबसाइट को जोड़ना मुश्किल काम है पर ये अब बहुत आसान हो गया है इस मुफ्त टूल से जो आपके ब्लॉग या वेबसाइट को 100 से अधिक सर्च इंजन्स जिनमे Google, Yahoo, Bing आदि भी शामिल है इनसे जोड़ देता है ।

आपको बस इसमें एक मुफ्त अकाउंट बनाकर अपने ब्लॉग/वेबसाइट का पता इसमें लगाना है और 5 मिनट में आपकी साईट प्रमुख सर्च इंजन्स से जुड़ जायेगी ।

सिर्फ 480 केबी आकार का मुफ्त औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
| | Comments: (0)
अब मचायें किसी भी साईट मे तोड़ फोड़
अक्सर हम इन्टरनेट पर कुछ ऎसी साइटों से मुलाक़ात कर बैठते हैं जो कि विज्ञापनो से भरी रहती हैं और कंटेंट के नाम पर कुछ खास नही होता है। तो पेश है ऎसी साइटों के ऊपर अपना ग़ुस्सा निकालने का तरीका। नेट डिजास्टर एक ऎसी ही साईट है। इस साईट को खोलें और किसी बोरिंग साईट का नाम डाल दें । और अब आप अंडे गोबर फेंकने को तैयार हैं। इसमे आप टमाटर , बंदूक , उड़न तश्तरी आदि के माध्यम से किसी भी साईट के ऊपर अपना ग़ुस्सा निकाल सकते हैं।ये देखिए एक स्क्रीन शॉट:




नेट डिजास्टर का पता है :http://www.netdisaster.com/
| | Comments: (0)
कई आपरेटिंग सिस्टम एक साथ एक कम्प्यूटर मे वो भी बिना पार्टीशन किये
हममे से ज्यादातर लोग विन्डोज़ का इस्तेमाल करते हैं । कभी लिनक्स का स्वाद चखने की ईच्छा हुई तो लाइव सी डी चला लेते हैं। इंस्टाल करने की ईच्छा हुई तो अलग से पार्टीशन बना के इंस्टाल भी कर देते हैं । और अगर आपको फिर कोई नया लिनक्स डालना हुआ तो फिर वही formatting करने वाला झंझट । वैसे भी हार्ड डिस्क को ज्यादा फार्मेट नही करना चाहिऐ।

तो फिर किया क्या जाये। आप किसी भी अन्य आपरेटिंग सिस्टम को वर्चुअल मशीन मे इंस्टाल करके उसका आनंद ले सकते हैं ।

वर्चुअल मशीन क्या है ?
ये एक ऐसा साफ़्टवेयर है जो कि आपके कंप्यूटर के अंदर चलकर आपको एक या एक से अधिक वर्चुअल कंप्यूटर का निर्माण करता है । हर वर्चुअल कंप्यूटर अपने आप मे एक सम्पूर्ण मशीन होता है जिसमे वर्चुअल हार्ड ड्राइव होती है। आपके होस्ट आपरेटिंग सिस्टम मे ये हार्ड ड्राइव एक फ़ाइल के रुप मे दिखाई देती है। जिसे आप जब चाहे मिटा सकते हैं ।वर्चुअल मशीन को चलाने के लिए कम से कम ५१२ एम् बी रैम हो तो बेहतर है क्यूंकि आपको अपने एक वर्चुअल कम्प्यूटर को चलाने के लिए उसे रैम एलाकेट करनी होती है।

microsoft वर्चुअल पी सी के नाम से वर्चुअल मशीन फ्री मे डाउनलोड करने की सुविधा देती है । इसके अलावा वर्चुअल बॉक्स से भी ये काम सुविधाजनक रुप से किया जा सकता है।मैंने mandriva linux वर्चुअल बाक्स मे इंस्टाल किया है ये देखिए स्क्रीन शॉट:




वर्चुअल मशीन के उपयोग :

१) आपके पास एक ऐसा साफ़्टवेयर है जो विन्डोज़ के पुराने versions मे चल जाता था पर विन्डोज़ एक्स पी मे नही चल पा रहा है तो आप वर्चुअल मशीन मे पुराना आपरेटिंग सिस्टम डालकर उसमे वो साफ़्टवेयर चला सकते हैं।

२) linux को ट्राई करने के लिए वर्चुअल मशीन बेस्ट है।

३) नौसिखिये linux को इसके द्वारा सीख सकते हैं।ध्यान रखें :एक बार आपरेटिंग सिस्टम इंस्टाल हो जाने के बाद उसमे एंटी वायरस इंस्टाल जरूर कर लें।अगर आप Microsoft Virtual PC का उपयोग कर रहे हैं और विन्डोज़ को उसमे इंस्टाल किया है तो वर्चुअल पी सी एडीशन जरूर इंस्टाल कर लें। इसके द्वारा आप गेस्ट और होस्ट आपरेटिंग सिस्टम मे फाइलों का आदान प्रदान कर सकते हैं। हालांकि वर्चुअल पी सी लीनक्स मे ये सुविधा नही देता है।

वर्चुअल बाक्स डाउनलोड यहाँ से करें

वर्चुअल पी सी डाउनलोड यहाँ से करें

| | Comments: (0)

कई बार होता है कि हम डिस्क इमेज डाउनलोड करते हैं जो कि नीरो के एन आर जी फ़ार्मेट में होती हैं. आज हम इसे iso फ़ार्मेट में बदलना जानेंगे.

एक छोटी सी यूटिलिटी है nrg2iso . इसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:

यह रार फ़ार्मेट में है अत: इसे पहले एक्स्ट्रैक्ट करेंगे. फ़िर रन करेंगे.


इंटरफ़ेस में कुछ बताने की जरूरत नही. अपनी एन आर जी फ़ाइल का पता और जहां आपको आई एस ओ सुरक्षित करना है उसका पता दीजिये और हो गया.

| | Comments: (0)
आपके पेन ड्राइव के लिए ऑफिस प्रोग्राम्स का पैक

एक छोटा पोर्टेबल प्रोग्राम जिसे आप अपने पेन ड्राइव या कंप्यूटर पर अपने ऑफिस से जुड़े कामों के लिए प्रयोग कर सकते हैं । चाहे वो टेक्स्ट एडिटिंग हो जिप फाइल बनाना हो या पीडीऍफ़ फाइल बनाना ।इस टूल के प्रयोग से आप



एक छोटा पोर्टेबल प्रोग्राम जिसे आप अपने पेन ड्राइव या कंप्यूटर पर अपने ऑफिस से जुड़े कामों के लिए प्रयोग कर सकते हैं । चाहे वो टेक्स्ट एडिटिंग हो जिप फाइल बनाना हो या पीडीऍफ़ फाइल बनाना ।इस टूल के प्रयोग से आप
• Database Creation – with CSVed
• Data Encryption – with DScrypt
• Email Client Software – with NPopUK
• File Compression – with 100 Zipper
• File Sharing – with HFS
• File Transfer – with FTP Wanderer
• Flowchart Creation – with EVE Vector Editor
• MSN Messenger Client – with PixaMSN
• Tree-Style Outliner Software – with Mempad
• PDF Creation – with PDF Producer
• Password Recovery – with XPass
• Secure Deletion – with DSdel
• Spreadsheet Creation – with Spread32
• Text Editing – with TedNotepad
• Word Processing – with Kpad
• Program Launching – with Qsel

इस तरह के कार्य कर सकते हैं वो भी बिना कोई प्रोग्राम इन्स्टाल किये इस छोटे सिर्फ ३ एमबी के मुफ्त टूल से ।


| | Comments: (0)
पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन में लगायें mp3


एक छोटा सा एड ऑन को आपके पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन या फाइल में mp3 भी लगाकर उसे और बेहतर बनाने कि सुविधा देता है ।प्रयोग में आसान जैसा कि ऊपर चित्र में दिखाया गया है बस कुछ कि क्लिक्स से आप अपने पॉवर पॉइंट फाइल में अपनी पसंद की mp3 जोड़ सकते हैं ।सिर्फ 1.1 एमबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

दूसरी सीधी डाउनलोड लिंक ।

तीसरी सीधी डाउनलोड लिंक ।

| | Comments: (2)
ये कहा का नंबर है?इस नंबर की गाड़ी कौन सी शहर की है?ये कहा का पिन कोड है? अब इन सरे सवालो का जवाब है इस वेबसाइट के पास वो भी मुफ्त
अगर आप किसी मोबाइल नंबर या किसी गाड़ी के नंबर से उसकी इसतिथि का पता लगाना चाहते है या किसी पिन कोड या STD कोड के बारे में पता करना चाहते है की ये किस जगह का है ,तो ये सारी जानकारी आप को indiatrace.com नाम की वेबसाइट पर मिल जायेगी यहाँ आप किसी के IP एड्रेस से उसका लोकेसन भी जान सकते है









वेबसाइट का नाम----http://www.indiatrace.com/
| | Comments: (0)

इन्टरनेट एक्स्प्लोरर को खोलते ही सबसे ऊपर खुले हुए पेज का नाम " internet explorer " ही लिखा होता है ! इसकी जगह अपना नाम डालना हो तो ?


हमेशा की तरह रजिस्ट्री एडिटर खोलिए ( start>run>regedit.exe) -इस एंट्री पर जाइये- HKEY_CURRENT_USER\Software\Microsoft\Internet Explorer\Main" Main " नामक फोल्डर को क्लिक करते ही दायीं तरफ काफी सारी रजिस्ट्री वैल्यू दिखने लगेंगी / इनमे से " windo title " नामक वैल्यू को खोजें ( आशा है आपको नहीं मिलेगी, क्यूंकि वहाँ होती भी नहीं है,

विंडोस के कुछ पुराने वर्जन में इसका प्रयोग किया जाता था किन्तु अब नहीं ) तो सीधे अब जाएँ रजिस्ट्री एडिटर के ऊपर के मेनू में व " edit " विकल्प में से चुने " new " और new में से " string value " को चुनें/अब आपको फिर से दायीं तरफ एक बढ़ी हुई रजिस्ट्री वल्यु मिलेगी जिसका नाम रखें " Window Title " व इस पर डबल क्लिक करें और प्राप्त विंडो में टाइप कर दें अपना मनचाहा शब्द, जिसे आप इन्टरनेट एक्स्प्लोरर के टाइटल में दिखाना चाहते हैं

अब लोग ऑफ करके लोग ऑन करें जिससे किये हुए परिवर्तन दिख सकें /अब तक यदि ध्यान से सरे लेख पढ़े होंगे तो आप जन गए होंगे की क्यूंकि यह परिवर्तन " current user " नामक फोल्डर में किया है इसलिए यह सिर्फ आपके अकाउंट में ही काम करेगा /

| | Comments: (0)

हम लोग के कंप्यूटर में वायरस के कारण या गलत सॉफ्टवेयर डालने के कारण कई बार विंडोज xp की फाइल्स corrupt हो जाती है,और फिर कंप्यूटर में कई तरह की परेशानिया आने लगती है,कई प्रोग्राम काम करना बंद कर देते हैंसिस्टम कई तरह के errors बताने लगता है,फिर हमें नई विंडो इंस्टोल करनी पड़ती है,और सभी प्रोग्राम दुबारा इंस्टोल करने पड़ते हैंयह काम बहुत समय लेने वाला,थका देने वाला और झंझट वाला भी





लेकिन मैं आपको एक ऐसा तरीका बताता हूँ जिससे आप 10 मिनट में आपके सिस्टम की सभी corrupted फाइल्स और errors को ठीक कर सकते हैंसबसे पहले आप start पर क्लिक कीजिये फिर run में जाइए वहां टाइप करें sfc /scannow यह ध्यान रहेकि sfc और / [स्लेश] के बीच में स्पेस है.फिर OK कर दीजिये, OK करते ही एक विंडो खुलेगी जिसमें आपको विंडोज XP की CD डालने को कहा जाएगा, CD डालते ही स्कैनिंग चालु हो जाएगी जो 5 से 10 मिनट तक चलेगी.यह आपकी सभी फाइल्स को रिपेयर करेगा और सभी errors दूर कर देगा.स्केन फिनिश होने के बाद एक बार कंप्यूटर को रिस्टार्ट कर दे
| | Comments: (0)
अपने फोल्डर को खुबसूरत बनाये एक छोटे से टूल से...
अपने फोल्डर को खुबसूरत बनाये एक छोटे से टूल से....
सिर्फ 986 kb का छोटा सा सॉफ्टवेर.......

| | Comments: (0)
आप के कंप्यूटर में अलार्म लगाने के लिए एक लाजवाब सॉफ्टवेर
अपने कंप्यूटर में अब आप अलार्म लगा सकते है अपने किसी भी इवेंट के लिए



सिर्फ 234 Kb का छोटा सा सॉफ्टवेर ,इंस्टाल करने की भी ज़रूरत नहीं

सॉफ्टवेर डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे

| | Comments: (0)

जिस से आप का कंप्यूटर हमेशा चका-चक रहेगा/


किसी प्रोग्राम के कै्रश होने या पॉवर कट होने से आपका पीसी हार्ड डिस्क पर एरर्स क्रिएट कर सकता है/

इसके लिए अपने कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को किसी प्रकार के एरर के लिए चेक करें/

डिस्क चेकिंग के लिए माय कंप्यूटर पर जाएं/

जिस डिस्क को आप चेक करना चाहते हैं, उस पर राइट क्लिक करें और फिर प्रॉपर्टीज पर क्लिक करें, प्रॉपर्टीज डायलॉग बॉक्स में टूल्स टैब पर क्लिक करें, एरर चेकिंग सेक्शन में चेक नाउ बटन प्रेस करें, कंप्यूटर पर एरर चेक करने के लिए चेक डिस्क को एक्सेस करें/

एरर्स की गिनती के अनुसार डिस्क चेकिंग में करीब एक घंटा लग सकता है/

डिस्क चेकिंग हफ्ते में एक बार की जा सकती है/

जिस से आप का कंप्यूटर हमेशा चका-चक रहेगा,

| | Comments: (0)
आप के बच्चो के लिए एक मज़ेदार सॉफ्टवेर
५ से १० साल तक के बच्चो के लिए एक अनोखी कलरिंग सॉफ्टवेर है ये

इसमें बहुत सरे चित्र दिए हुवे है जिन में रंग भरना है





वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करे