• 1 Project 1
    Suspendisse turpis arcu, dignissim ac laoreet a, condimentum in massa.
  • 2 Project 2
    uisque eget elit quis augue pharetra feugiat.
  • 3 Project 3
    Sed et quam vitae ipsum vulputate varius vitae semper nunc.
  • 4 Project 4
    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit.
| | Comments: (0)
दीवाली में Tata Docomo देगा 3G सेवाएँ


3G सेवा का इन्तेजार अब जल्दी ही ख़त्म होने जा रहा है, Tata Docomo आगामी दिवाली पर 3G का तोहफा लेकर आ रहा है आपके लिए ।वैसे तो BSNL, MTNL जैसी सरकारी कंपनिया कुछ क्षेत्रों में ये सुविधा उपलब्ध करा चुकी हैं पर Tata Docomo पहली निजी कंपनी है जो आपको 3G सेवाएँ उपलब्ध कराने जा रही है ।टाटा टेलीसर्विसेस लिमिटेड (TTSL) ने थ्रीजी स्पेक्ट्रम की नीलामी में 9 टेलिकॉम सर्कल के अधिकार प्राप्त किये है और टाटा डोकोमो इन 9 सर्कल
1. महाराष्ट्र एवं गोवा,
2. पंजाब
3. हरियाणा
4. उत्तरप्रदेश (पश्चिम )
5. राजस्थान
6. गुजरात
7. कर्नाटक
8. केरल
9. मध्यप्रदेश -छत्तीसगढ़ में 3G सेवाएँ शुरू करने जा रही है ।तो अब जल्दी ही विडियो कॉलिंग, मोबाइल टीवी, और तेज गति के इंटरनेट के उपयोग के लिए तैयार रहिये ।
| | Comments: (0)
एक वेबसाइट जो मोबाइल के चुनाव में आपकी मदद करेगी


अगर आप नया मोबाइल फोन खरीदने की सोच रहे है और दुविधा में हैं की कौन सा मोबाइल खरीदा जाए तो ये वेबसाइट आपकी थोड़ी मदद कर सकती है ।इस वेबसाइट में आप दो मोबाइल फोन की तुलना करके जान सकते हैं की कौन सा बेहतर है ।आपको बस इसमें मोबाइल फ़ोन के मॉडल नंबर भरने है जैसे Nokia C5 और Nokia 6270 फिर ये वेबसाइट इनके फीचर्स की तुलना करके आपको एक विवरण उपलब्ध कराएगी की कौन सा फ़ोन बेहतर है और क्यूँ ।

| | Comments: (0)
अब इंटरनेट के जरिये टीवी देखना होगा मुमकिन


सर्च इंजन की दुनिया का महारथी गूगल जल्द ही एक ऐसा साफ्टवेयर विकसित करने जा रहा है जिससे इंटरनेट के जरिये टेलीविजन देखना आसान हो सकेगा। इस नए सॉफ्टवेयर के विकास में सोनी कॉर्प, इंटेल कॉर्प और लॉजीटेक इंटरनेशनल साउथ अफ्रीका समेत कई कंपनियां रुचि दिखा रही हैं।


कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में स्थित गूगल फिलहाल इस तकनीक के विकास के लिए तीन हजार से अधिक डेवलपर्स से संपर्क में हैं जो 19 से 20 मई तक होने वाले इसके कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे।हालांकि इस मामले से जुडे एक जानकार ने बताया कि कंपनी इस तकनीक के और भी विकसित हो जाने तक इस पर विचार विमर्श में देरी कर सकती है। गौरतलब है कि गूगल अपनी नई तकनीकों से डेवलपर्स को रुबरु कराने के लिए साल में एक बार ऐसे कांफ्रेंस का आयोजन करता हैा गूगल, एप्पल इंक और अन्य कंपनियों ने जिस तरह स्मार्टफोन के लिए डेवलपर्स को अपनी ओर खींचा था उसी तरह गूगल के टीवी प्लेटफार्म के लिए भी डेवलपर्स की होड शुरु होने की उम्मीद हैा गूगल की नई तकनीक से शुरु की जाने वाली यह सेवा यूजर्स को इंटरनेट से सभी तरह की प्रोग्रामिंग तक पहुंच आसान कर देगा ा पिछले साल इस सिलसिले में शुरु हुआ टेस्ट कंपनी के बहुत कम कर्मचारियों और उनके परिवारों तक ही सीमित हैा

| | Comments: (0)
फुल हुआ इंटरनेट आईपी एड्रेस बुक



लंदन. वेबसाइटों के लिए सुरक्षित आईपी एड्रेस बुक 94 फीसदी भर चुका है। इसके चलते जल्द ही एक नए इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन (आईपीवी) 4 में नए आईपी एड्रेस के लिए 32 बिट के नंबर सिस्टम का प्रयोग होता है।


इससे चार अरब कॉम्बिनेशंस तैयार किए जा सकते हैं। इसके भर जाने पर तकनीशियनों को आईपीवी 6 वर्जन लाना होगा। यह 126 बिट का होगा, जिससे कॉम्बिनेशंस की संख्या भी बढ़ जाएगी। अमेरिकन रजिस्ट्री फॉर इंटरनेट नंबर्स के मुख्य कार्यकारी जॉन करेन के अनुसार, नए आईपीवी 6 को अपनाने के लिए दुनियाभर के देशों को राजी करना एक बड़ी चुनौती है।
| | Comments: (0)
टीवी पर इंटरनेट देखना हुआ आसान



बेंगलूर की एक कंपनी ने एक ऐसा सेट टॉप बॉक्स तैयार किया है जिसके जरिये आप इंटरनेट पर मौजूद वीडियो अपने ड्राइंग रुम में लगे टीवी के बडे स्क्रीन पर आसानी से देख सकेंगे। व्यू नाउ नाम से शुरु यह इंटरनेट टीवी प्लेटफार्म लोगों को अपने कंप्यूटर के छोटे स्क्रीन पर देखने के झंझट से मुक्ति दिलाएगा और इस तरह यह इंटरनेट वीडियो और टीवी के बीच की खाई को भी खत्म करेगा।


इस सेट टॉप बॉक्स को बनाने वाली कंपनी वेरिस्मो नेटवर्क्‍स के सह संस्थापक सतीश मुगुलवल्ली कहते हैं कि व्यू नाउ नए जमाने के मल्टीमीडिया इंटरनेट को टीवी जैसे एंटरटेनमेंट सिस्टम को एक साथ जोडता है। यह इंटरनेट को सीधे टीवी पर दिखाता है जिससे दर्शक बखूबी परिचित होते हैं। भारत में यह गजट इसी महीने लॉंच होने वाला है और इसकी कीमत पांच से छह हजार रुपये होगी।

| | Comments: (0)
राईट क्लिक मेनू में फाइल और फोल्डर



अब अपने राईट क्लिक को बनाइये और भी बेहतर अब आप राईट क्लिक कर आपने ताजे प्रयोग की गयी फाइल्स और फोल्डर तक पहुँच सकते हैं ।इसमें आप ये भी निर्धारित कर सकते है की मेनू में कितनी फाइल और फोल्डर की सूची दिखाई देगी जैसे 10 या 100 ।एक छोटा मुफ्त औजार सिर्फ 900 केबी आकार में ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

दूसरी सीधी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।

| | Comments: (0)
cd डीवीडी या पेन ड्राइव में लगायें ऑटो रन सुविधा


अपने cd डीवीडी या पेन ड्राइव को बनाये ख़ुद चलने वाला इस आसान मुफ्त और छोटे५०० के बी के औजार से ।


यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।


पोर्टेबल डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

| | Comments: (0)
अपने सीडी को कॉपी होने से रोकिये

आपकी सीडी को कॉपी होने से बचाने वाला औजार । इस टूल के उपयोग से आप अपनी ISO फाइल से कॉपी प्रोटेक्ट सीडी बना पाएंगे जिसे कॉपी नहीं किया जा सकेगा ।अपनी इसो फाइल चुनिए और एरर मैसेज लगाइए और अपनी सीडी बर्न कर लीजिये नयी बनी सीडी को कॉपी नहीं किया जा सकेगा ऐसा करने पर एरर दिखाई देगा ।वैसे इसे कॉपी किया जा सकता है पर उसके लिए कंप्यूटर के अच्छे जानकार की जरुरत होगी ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

ये ट्रायल वर्जन है

| | Comments: (0)
हिंदी में सीखिए कंप्यूटर की तकनीके

"हिंदीभाषियों के लिये एक समर्पित वेबसाइट "
इस वाक्य के साथ हिंदी में कंप्यूटर के कुछ विषयों पर अच्छी जानकारी देने वाली वेबसाइट


शायद सबसे अच्छी तकनीकी वेबसाइट भले ना हो पर आप और मुझ जैसे अल्पज्ञानियों के लिए उपयोगी जरूर है ।


click here to open hindi site

| | Comments: (0)
XP के अंदर Linux या कोई और OS कैसे डालें? Virtual PC in your XP
कैसा रहेगा अगर Microsoft XP के अंगर एक और ओपरेटींग सिस्टम डाल के चलाएं या Ubuntu, Mac आदी Operating system डाल के चलाएं? मजेदार है ना?कभी एसा देखे हैं?


ईसके कुछ फायदे
आप जहां पर भी उसको रोक दें वो वहीं वैसी सथीती मे सेव हो जाता है और बाद मे जब उसको खोलेंगे तो उसी स्थीति मे मिलेगा।
अगर आपको कोई और ओपरेटींग सिस्टम चलाना हो तो आपको कंप्युटर फिर से चालु या बंद करने की जरूरत नही है।
किसी को सिखाना हो की कैसे फार्मेट मारते हैं
कोई भी प्रोग्राम वैसे ही मिले जैसे पिछली बाद छोडे थे
XP के साथ साथ कोई और भी OS चलाना हो जैसे उबंटू, आदी..
कोई भी साफ्टवेयर को ईसकी मदद से एक कंप्युटर से दुसरे कंप्युटर मे डाल सकते हैं। XP के अंदर Virtual PC कैसे डालें?पहले
यहां क्लिक कर(31MB) के Virtual PC डाउन्लोड करें, ईन्सटाल करने के बाद ईसको खोलें।ईसको खोलने के बाद दाई तरफ "New..." बटन को दबाएं

अब Next पर दबाएं, फिर New Virtual Machine Wizard मे Use Default Setting वाला ओपसन चुनें और Next दबाएं, फिर Finish बटन को दबाएं।अब Virtual PC को खोलने पर आपके द्वारा बनाया ओपसन दिखेगा उसपर क्लिक करें और फिर सेटींगस पर क्लिक करें।

अब सेटींग मे जाने के बाद Memory पर क्लिक करें और कम से कम 128MB सेट कर दें, फिर Hard Disk 1, Hard Disk2 मे से किसी भी एक पर क्लिक करें।Virtual Hard Disk Wizard पर क्लिक करें >> Next फिर Next >> फिर Next >> अब Browse पर क्लिक करें और जहां भी आपको Virtual हार्ड डिस्क बनाना हो वहां जाएं और Save कर दें और अब ओको दबा कर बाहर आ जाएं।अब आपने जो Virtual PC बनाया था उसको सलेक्ट कर के Start पर क्लिक कर दें।
अगर कोई एरर आए और जल्दी से बन्द हो जाए तो वापस सेटींग मे जा कर Memory को बढा कर देखें, अगर फिर भी स्टार्ट नही होता है तो फिर मेमोरी को आधा कर दें जैसे 80MB और फिर स्टार्ट करें।अब आपको जो भी ओपरेटींग सि्स्टम डालना हो जैसे उबंटु आदी कोई भी OS तो उसका बुटेबल सिडी अपने कंप्युटर मे डालें और जो DOS जैसा विंडो खुला है उसके निचे CD का आईकन होगा, उसपर राईट क्लिक करने के बाद Control Physical CD/DVD पर क्लिक करें और फिर उपर मेन्यु मे Action मे जा क Reset पर क्लिक कर के अपना OS ईन्सटाल कर लें।अब आप कभी भी उस डाले हुवे OS को चला कसते हैं।अगर आप बंद करना चाहते हैं और सारे काम को उसी स्टेट पर सेव करना चाहते हैं तो Turn off के ओपसन के जगह पर Save Stats को सलेक्ट कर दें और ओके कर दें।
| | Comments: (0)

क्या आप भी regsvr.exe वायरस से परेशान है ?

पिछले कई दिनों से regsvr।exe नामक एक वायरस ने कंप्युटर जी की गति धीमी कर दुखी कर रखा था जिसे हटाने के लिए एक के बाद एक कई एंटी वायरस काम लिए लेकिन नतीजा वही ढ़ाक के तीन पात नोर्टन और McAfee एंटी वायरस भी इस वायरस को हटाना तो दूर पकड़ ही नही सके यह वायरस कंप्युटर की क्षमता का ७० से ८० % तक या कभी कभी १००% तक इस्तेमाल करना शुरू कर देता है जिससे अन्य कार्य करने पर कंप्युटर हेंग हो जाता है यही नही १००% क्षमता का इस्तेमाल होने पर कंप्युटर का प्रोसेसर गर्म होकर ख़राब होने की भी आशंका बन जाती है

पहले पहल तो समझ ही नही आया कि अलग-अलग एंटी-वायरस सोफ्टवेयर से कंप्युटर को क्लीन करने के बाद भी कंप्युटर धीमे क्यो चल रहा है जब टास्क मेनेजर खोल कर देखा तब पता चला कि कंप्युटर जी की क्षमता का १०० % इस्तेमाल हो रहा है और टास्क मेनेजर की processes में देखने पर पाया कि regsvr।exe अप्लिकेशन सबसे ज्यादा क्षमता का इस्तेमाल कर रही है जैसे ही इस फाइल का प्रोसेस को बंद किया कंप्युटर जी अपने आप सही काम करने लग गए लेकिन कुछ ही देर बाद ये वायरस फ़िर सक्रीय हो कंप्युटर की गति धीमी कर देता है पहले तो यह समझ ही नही आया कि ये कोई वायरस ही है या विण्डो की कोई अप्लेकाशन फाइल

आख़िर गूगल बाबा से पूछताछ से पता चला कि ये वायरस ही है और पेन ड्राइव के द्वारा आने वाला यह वायरस आसानी से जाने वाला नही है अतः गूगल बाबा की झोली से इस वायरस को हटाने के कुछ नुस्खे ढूंढे और यहाँ लिखे एक नुस्खे की सहायता से इस वायरस को निकालने का अभियान शुरू किया सारे स्टेप पार करने के बाद आखिरी स्टेप में सभी ।exe फाइल डिलीट करने में डर लगा कि कही कोई काम की फाइल डिलीट ना हो जाए अतः समस्या फ़िर ज्यों की त्यों

आख़िर फ़िर गूगल बाबा की सहायता से इसे हटाने के regsvr.exe रिमूवल टूल ढूंढे और कई एंटी वायरस रूपी हथियार इस्तेमाल करने के बाद भी यह वायरस हटने का नाम ही नही ले रहा था लेकिन आखिरी कोशिश के तहत यहाँ से एक औजार मिला जिसकी सहायता से इस regsvr.exe नामक वायरस को हटाने में कामयाबी मिली regsvr.exe से तो निजात मिल गई लेकिन अब जिस औजार का इस्तेमाल किया उसने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए अतः उसे भी बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा मेरी पिछली पोस्ट में तरुण ने अपनी टिप्पणी में सही कहा था कि नेट पर फ्री में मिलने वाली चीजे सोच समझ कर ही इस्तेमाल करनी चाहिए फ्री में मिलने वाले सभी सोफ्टवेयर अच्छे नही होते

अब कंप्युटर जी की सुरक्षा के लिए एक अग्नि रेखा (Firewall) खींचने के आलावा McAfee को तैनात किया है देखते है ये व्यवस्था कब तक कंप्युटर जी की वायरस से सुरक्षा कर पाती है वैसे मेरे विचार से इन सब झंझट से छुटकारा पाने का एक ही उपाय है लिनक्स का इस्तेमाल जिसमे कम से कम वायरस का तो कोई झंझट नही हालाँकि मैंने तो उबुन्टू लिनक्स इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है लेकिन बच्चे अभी फोटोशॉप,ड्रीमवीवर व कोरल ड्रो के चक्कर में विण्डो का मोह नही त्याग पा रहे है

| | Comments: (0)

पोस्ट के आखिर में अपने हस्ताक्षर लगाए

अपनी हर एक पोस्ट के आखिर में यदि आप अपने हस्ताक्षर लगाना चाहते है तो लगा सकते है इसके लिए आपको अपने हस्ताक्षरों के चित्र को किसी चित्र होस्टिंग वेबसाइट पर अपलोड करना होगा उसके बाद ब्लोगर में थोडी सी सेटिंग करनी होगी जो निम्न है |
१- सबसे पहले अपने हस्ताक्षरों का चित्र कंप्यूटर में सेव करले | हस्ताक्षरों का चित्र बनाने के लिए आप अपने हस्ताक्षरों को स्कैन करने के अलावा पैंट या फोटो शॉप आदि सोफ्टवेयर की सहायता ले सकते है या http://123pimpin.com या http://mylivesignature.com पर ऑनलाइन भी बना सकते है |
२- हस्ताक्षरों का चित्र लेने के बाद उसे किसी चित्र होस्टिंग वेबसाइट जैसे http://flickr.com http://photobucket.com http://picasaweb.google.com पर अपलोड करदे व वहां से हस्ताक्षर चित्र का HTML code प्राप्त करले |


| | Comments: (0)
डेस्कटॉप से माउस की हो जाएगी विदाई
कंप्यूटर की दुनिया में एक नई क्रांति का शुरुआत हो चुकी हौ इस वजह से कुछ समय बाद आपका प्यारा ‘माउस’ आपके कंप्यूटर का साथ हमेशा के लिए छोड़ देगा। मंगलवार को एप्पल कंपनी ने वॉशिंगटन में एक टचपैड पेश किया जिसे मैजिक ट्रेक पैड कहते हैं।यह टचपेड महज इशआरों से चलता है। इसलके लिए किसी तरह की टाइपिंग की जरुरत नहीं है। अमेरिका में इसकी कीमत है 69 डॉलर (3217 रुपए)। यह बैटरी से चलता है। यह नोटपैड की तरह दिखाई देता है और ग्लास तथा अल्यूमिनियम का बना हुआ है।इसकी खासियत यह है कि आप 33 फुट दुर रहकर भी इशारों से यानी उंगलियां घुमाकर आसानी से क्लिक कर सकते हैं। यह एप्पल के डेस्कटॉप से ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी से जुड़ा होता है।हालांकि भारत में इस तकनीक को आने में थोड़ा... टाइम lug सकता है
| | Comments: (0)
अब एक ही ब्राउजर में प्रयोग करें कई जीमेल अकाउंट अब आप अपने एक से ज्यादा जीमेल अकाउंट का प्रयोग एक ही ब्राउजर में कर पायेंगे जीमेल कि एक और नयी सुविधा ।इस सुविधा के लिए आपको अपने गूगल अकाउंट कि सेटिंग में थोड़े बदलाव करने पड़ेंगे । सबसे पहले तो आप गूगल अकाउंट पेज पर जाएँ और अपने अकाउंट से लोगिन करें ।

अब ऊपर दिए चित्र की तरह Multiple Sign In के सामने Edit लिंक पर क्लिक करें ।नया पेज खुलेगा कुछ इस तरह


अब इस पेज में दिए गए चित्र की तरह ON विकल्प को चुन लें आप अपनी इच्छानुसार इसी विकल्प में से अतिरिक्त सुविधाओं का भी चुनाव कर सकते हैं । अब Save बटन पर क्लिक कर अपनी नयी सेटिंग सुरक्षित कर लीजिये ।अबसे जब भी आप एक जीमेल अकाउंट प्रयोग कर रहे हो और नए अकाउंट का प्रयोग करना चाहें तो ऊपर अपने अकाउंट के नाम के बाद दिए तिकोने लिंक पर क्लिक करें

कुछ इस तरह और इसमें से Sign In To Another Account विकल्प का चयन कर और एक अकाउंट का प्रयोग करें ।इस सुविधा को आये कुछ दिन हो गए है पर भारत में थोड़ी देर से लागू किया गया है ।
| | Comments: (0)
वेबसाइट कंट्रोल पेनल में कहाँ कैसे अपलोड करें ?
वेब साईट होस्टिंग सेवा प्रदाताओं द्वारा कई तरह के कंट्रोल पेनल उपलब्ध करवाए जाते है उन्ही में से सबसे ज्यादा लोकप्रिय सी-पेनल में वेब साईट कहाँ और कैसे अपलोड की जाये इसी का तरीका


१ - कोई भी वेब साईट सी-पेनल के फाइल मेनेजर में Public_html फोल्डर में अपलोड की जाती है जिसे हम सीधे फाइल मेनेजर में उपलब्ध अपलोड सुविधा से अपलोड कर सकते है इसके लिए अ- सबसे पहले हमें अपने वेब साईट फोल्डर को जिप फाइल में बदलना होगा ब- इसके बाद इस जिप फाइल को अपलोड कर public_html में अपलोड करें
स- इस जिप फाइल को public_html फोल्डर में Extract करदें



२ - सी-पेनल में वेब साईट अपलोड करने का सबसे बढ़िया व मुफ्त मिलने वाला औजार है filezila जिसकी सहायता से आप अपनी वेब साईट अपने कंप्यूटर से सर्वर पर सी-पेनल में आसानी से अपलोड कर सकते है filezila आप यहाँ चटका लगाकर डाउनलोड कर सकते है




filezila के माध्यम से अपलोड करते समय भी अपनी वेब साईट public_html फोल्डर में ही अपलोड करें filezila का इस्तेमाल करने के बारे में ज्यादा जानकारी आप यहाँ से ले सकते है
| | Comments: (0)
स्कैन्ड डॉक्युमेंट से टेक्स्ट निकालने का औजार



एक ऐसा औजार जिसमे किस डोक्युमेंट को एडिट करने के लिए पूरा पेज फिर से टाइप करने कि जरुरत नहीं । यही नहीं अब आप किसी किताब या चित्र के शब्द टेक्स्ट फाइल में या फिर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड फाइल में बदल सके हैं ।

इसमें आप सिर्फ स्कैन्ड डॉक्युमेंट ही नहीं पीडीऍफ़ फाइल्स के टेक्स्ट भी प्राप्त कर सकते हैं ।

ये टूल हिंदी भाषा में कार्य नहीं करता है ।

उपयोग में आसान सिर्फ 156 केबी का छोटा मुफ्त औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

इस सॉफ्टवेयर में अतिरिक्त भाषाओ को जोड़ने आदि कि अधिक जानकारी इसकी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है ।

आपसे क्षमा चाहूँगा इसके बारें में काफी समय पहले से जानकारी थी पर आपको देर से उपलब्ध करा पाया ।
| | Comments: (0)
आपके कंप्यूटर के लिए एड्रेस बुक


आपके कंप्यूटर के लिए उपयोगी एड्रेस बुक जिसमे आप सभी जरुरी जानकारियां सुरक्षित रख सकते है ।
इसमें आप एक या सभी विवरणों को छाप भी सकते हैं ।

ये अधिक उपयोगी इसलिए है कि इसमें जमा विवरण को CSV फाइल के रूप में Import या Export करने की सुविधा है अभी ज्यादातर मोबाइल फ़ोन CSV फॉर्मेट को सपोर्ट करते है इससे आप मोबाइल के नंबर कंप्यूटर पर सुरक्षित कर सकेंगे और जरुरत पड़ने पर सभी को छाप भी सकेंगे ऐसे ही कंप्यूटर के एड्रेस बुक का प्रयोग मोबाइल फ़ोन पर भी कर सकेंगे ।

एक उपयोगी छोटा मुफ्त औजार सिर्फ 1 एमबी आकार में ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।



इस औजार को पोर्टेबल रूप में डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।
| | Comments: (0)
अपने ब्लॉग/वेबसाइट को जोड़ें सभी सर्च इन्जंस से


अपने ब्लॉग या वेबसाइट को अधिक से अधिक पाठको तक पहुँचाने के लिए उनका पता सर्च इंजन वेबसाइट में जोड़ना एक सबसे उपयोगी उपाय है ताकि आपका ब्लॉग/वेबसाइट का पता या उसके पोस्ट सर्च इंजन्स के द्वारा ढूंढें जा सकें ।

पर एक एक करके हर सर्च इंजन में अपनी वेबसाइट को जोड़ना मुश्किल काम है पर ये अब बहुत आसान हो गया है इस मुफ्त टूल से जो आपके ब्लॉग या वेबसाइट को 100 से अधिक सर्च इंजन्स जिनमे Google, Yahoo, Bing आदि भी शामिल है इनसे जोड़ देता है ।

आपको बस इसमें एक मुफ्त अकाउंट बनाकर अपने ब्लॉग/वेबसाइट का पता इसमें लगाना है और 5 मिनट में आपकी साईट प्रमुख सर्च इंजन्स से जुड़ जायेगी ।

सिर्फ 480 केबी आकार का मुफ्त औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
| | Comments: (0)
अब मचायें किसी भी साईट मे तोड़ फोड़
अक्सर हम इन्टरनेट पर कुछ ऎसी साइटों से मुलाक़ात कर बैठते हैं जो कि विज्ञापनो से भरी रहती हैं और कंटेंट के नाम पर कुछ खास नही होता है। तो पेश है ऎसी साइटों के ऊपर अपना ग़ुस्सा निकालने का तरीका। नेट डिजास्टर एक ऎसी ही साईट है। इस साईट को खोलें और किसी बोरिंग साईट का नाम डाल दें । और अब आप अंडे गोबर फेंकने को तैयार हैं। इसमे आप टमाटर , बंदूक , उड़न तश्तरी आदि के माध्यम से किसी भी साईट के ऊपर अपना ग़ुस्सा निकाल सकते हैं।ये देखिए एक स्क्रीन शॉट:




नेट डिजास्टर का पता है :http://www.netdisaster.com/
| | Comments: (0)
कई आपरेटिंग सिस्टम एक साथ एक कम्प्यूटर मे वो भी बिना पार्टीशन किये
हममे से ज्यादातर लोग विन्डोज़ का इस्तेमाल करते हैं । कभी लिनक्स का स्वाद चखने की ईच्छा हुई तो लाइव सी डी चला लेते हैं। इंस्टाल करने की ईच्छा हुई तो अलग से पार्टीशन बना के इंस्टाल भी कर देते हैं । और अगर आपको फिर कोई नया लिनक्स डालना हुआ तो फिर वही formatting करने वाला झंझट । वैसे भी हार्ड डिस्क को ज्यादा फार्मेट नही करना चाहिऐ।

तो फिर किया क्या जाये। आप किसी भी अन्य आपरेटिंग सिस्टम को वर्चुअल मशीन मे इंस्टाल करके उसका आनंद ले सकते हैं ।

वर्चुअल मशीन क्या है ?
ये एक ऐसा साफ़्टवेयर है जो कि आपके कंप्यूटर के अंदर चलकर आपको एक या एक से अधिक वर्चुअल कंप्यूटर का निर्माण करता है । हर वर्चुअल कंप्यूटर अपने आप मे एक सम्पूर्ण मशीन होता है जिसमे वर्चुअल हार्ड ड्राइव होती है। आपके होस्ट आपरेटिंग सिस्टम मे ये हार्ड ड्राइव एक फ़ाइल के रुप मे दिखाई देती है। जिसे आप जब चाहे मिटा सकते हैं ।वर्चुअल मशीन को चलाने के लिए कम से कम ५१२ एम् बी रैम हो तो बेहतर है क्यूंकि आपको अपने एक वर्चुअल कम्प्यूटर को चलाने के लिए उसे रैम एलाकेट करनी होती है।

microsoft वर्चुअल पी सी के नाम से वर्चुअल मशीन फ्री मे डाउनलोड करने की सुविधा देती है । इसके अलावा वर्चुअल बॉक्स से भी ये काम सुविधाजनक रुप से किया जा सकता है।मैंने mandriva linux वर्चुअल बाक्स मे इंस्टाल किया है ये देखिए स्क्रीन शॉट:




वर्चुअल मशीन के उपयोग :

१) आपके पास एक ऐसा साफ़्टवेयर है जो विन्डोज़ के पुराने versions मे चल जाता था पर विन्डोज़ एक्स पी मे नही चल पा रहा है तो आप वर्चुअल मशीन मे पुराना आपरेटिंग सिस्टम डालकर उसमे वो साफ़्टवेयर चला सकते हैं।

२) linux को ट्राई करने के लिए वर्चुअल मशीन बेस्ट है।

३) नौसिखिये linux को इसके द्वारा सीख सकते हैं।ध्यान रखें :एक बार आपरेटिंग सिस्टम इंस्टाल हो जाने के बाद उसमे एंटी वायरस इंस्टाल जरूर कर लें।अगर आप Microsoft Virtual PC का उपयोग कर रहे हैं और विन्डोज़ को उसमे इंस्टाल किया है तो वर्चुअल पी सी एडीशन जरूर इंस्टाल कर लें। इसके द्वारा आप गेस्ट और होस्ट आपरेटिंग सिस्टम मे फाइलों का आदान प्रदान कर सकते हैं। हालांकि वर्चुअल पी सी लीनक्स मे ये सुविधा नही देता है।

वर्चुअल बाक्स डाउनलोड यहाँ से करें

वर्चुअल पी सी डाउनलोड यहाँ से करें